ना होश रहा ना जोश रहा, आँखों से गया नींद...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
ना होश रहा ना जोश रहा, आँखों से गया नींद-
सारा रात बिता रहा, तारे रहता गिन-
भूख गया, प्यास गया, देख तन की सितलाई-
आँखों के आगे झूल रहा था, बुढ़ापा की परछाई-
हरदम याद आता रहता, बीती पलों की याद-
घुट कर रह जाता, करके उस पलों की याद...
Posted on: May 12, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है... कविता-
ग्राम-नवादा, विकासखण्ड-सिमरिया, जिला-चतरा (झारखण्ड) से राजू राणा एक कविता सुना रहे हैं :
माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है-
माँ जीवन के फूले में खुशबू का वास है-
माँ रोते हुए बच्चे का खुशनुमा पलना है-
माँ मरुस्थल में नदी या मीठा सा झरना है-
माँ लोरी है, गीत है, प्यारी सी थाप है-
माँ पूजा की थाली है, मंत्रो की जाप है...
Posted on: May 12, 2019. Tags: CHATRA JHARKHAND POEM RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जीवन में स्वास्थ्य रहने के सामान्य तरीके-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वास्थ्य रहने के उपाय बता रहे हैं| जीवन के स्वास्थ्य रहने के लिये| नियमित समय पर सोना, जागना, व्यायाम आदि करना चाहिये| संतुलित भोजन करना चाहिये| स्वास्थ्य खराब होने पर चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही दवा लें| जांच कराने के बाद बीमारी का पता चल जाता है| उसी के हिसाब से वैद्य या डॉक्टर से दवा ले सकते हैं| घरेलू उपचार करने का प्रयास करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
तितली उड़ी बस में चढ़ी...कविता-
जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से दडनू मुस्ता एक कविता सुना रहे हैं :
तितली उड़ी बस में चढ़ी-
जगह नहीं मिली रोने लगी-
ड्राइवर बोला आ मेरे पास-
तितली बोली हट बदमास...
Posted on: May 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT POEM SONG SUKMA VICTIMS REGISTER
माँ ने मुझको ममता दी, पिता ने दिया प्यार...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
माँ ने मुझको ममता दी, पिता ने दिया प्यार-
बहन राखी बांध दी, लुटाई अपना निश्छल प्यार-
भूल गया मै अपना सब कुछ-
पा अपनो का प्रेम प्यार-
दुनिया को मै भूल चला फीका-फीका लगा संसार...
