यह तबाही कुछ कहती है...

सुन ए मानव
तूने नदियाँ बाँधी तूने काटे पेड़
तूने मिसाइल दागी तूने काटे पर्वत
तूने मिटटी खोदी तूने लूटे प्राकृतिक खाधान्न
तूने जानवर काटे तूने मारे पंक्षी
तूने परमाणु बम बनाया तूने किया विस्फोट
तूने जंगल काटे तूने किया धरती का विनाश
तूने मंगल खोजा तूने खोजा चाँद
तूने बना दिया इस धरती को हैवान
तूने मंदिर तोड़ा तूने तोड़ी मस्जिद
तूने तोड़ दिया सारा संसार
तूने तकनीकी बनायीं तूने आधुनिकता का किया व्यापार
तूने संस्कारों और रीति रिवाजो का किया सत्यानाश
तू है कसाई तू है विनाशी तू है हैवान
तू निर्दयी तू पापी तू है बईमान
तू अधर्मी तू कुकर्मी तू है अत्याचारी

सुन ए मानव
यह तबाही कुछ कहती है ....................
सुन ए मानव
यह तबाही कुछ कहती है ..........................

( हम सब उत्तराखंड में आई प्राकृतिक प्रलय के शांत होने की प्रार्थना करते है । )

के एम् भाई
cn.- 8756011826

Posted on: Jun 22, 2013. Tags: KM Yadav

सिगरेट ते खर्चा मनी केमा रो भैया शरीर ता नाश मनी केमा...गोंडी गीत

यह गाना हेमपुष्पा यादव आलमपुर जिला बेतुल म प्र ने नशा नहीं करने हेतु प्रेरणा गीत गाया है वह कह रही है की सिगरेट शराब बीडी शरीर के लिए हानिकारक है जिससे केंसर जैसे गंभीर रोग होते है इस प्रकार तन मन धन सभी का नुकसान होता है गीत के बोल है सिगरेट ते खर्चा मनी के मा रो भैया शरीर ता नाश मनी केमा ...अधिक जानकारी के लिए हेमपुष्पा जी से आप 9630780930 पर संपर्क कर सकते हैं

Posted on: Jun 19, 2013. Tags: Pushpa Yadav

रायमुनिया न बीजा बीजा झड़े मायालाता...एक गोंडी विवाह गीत

हेमपुष्पा यादव ग्राम आलमपुर जिला बैतूल म.प्र ने यह गाना गाया है | वह गीत के माध्यम से कह रही है कि रायमुनिया जिसे लेंटाना कहते है के बीज झड रहे है भाभी मेरी बिंदिया के मीना भी झड रहे है | गाने के बोल है रायमुनिया न बीजा बीजा झड़े मायालाता | यह गाना शादियों के समय गया जाता है | अधिक जानकारी के लिए आप हेमपुष्पा से 07803986202 पर संपर्क कर सकते हैं

Posted on: Jun 17, 2013. Tags: Pushpa Yadav

आओ एक ऐसे समाज की कल्पना करे...

जहाँ न कोई दर्द हो न कोई घुटन
जहाँ न कोई उदास हो और न कोई दुखी
जहाँ न कोई बेबस हो और न कोई बेचारा
जहाँ न कोई दुखी हो और न कोई परेसान
जहाँ न कोई हिंसा हो और न कोई शोषण
जहाँ न कोई सहमा हो न कोई डरा
जहाँ न कोई बंदिश हो और न कोई रोक
जहाँ न कोई सरहदे हो और न कोई सीमा
जहाँ न कोई दरवाजा हो और न कोई दीवार
जहाँ न कोई बंटवारा हो और न कोई परिवार बिखरे
जहाँ न कोई पिंजरा और न कोई जेल
जहां न कोई गरीब हो न कोई अमीर
जहाँ न कोई बीमार हो और न कोई भूखा
जहाँ न कोई ऊचां हो और न कोई नीचा
जहाँ न कोई असमानता हो और न कोई गैर बराबरी
जहाँ न कोई धर्म हो और न कोई जाति
जहाँ न कोई भेद भाव हो और न कोई मन मुटाव
जहाँ न कोई अपराध हो न कोई जुर्म
जहाँ न कोई पराया हो और न कोई दुश्मन
जहाँ न कोई चोर हो और न कोई अपराधी
जहाँ न कोई किसी को सताए और न कोई किसी को रुलाये
जहाँ न कोई किसी से घ्रणा करे न कोई किसी से नफरत
जहाँ सिर्फ प्रेम और ख़ुशी का माहौल हो
जहाँ सिर्फ इंसानियत और मानवता हो
जहाँ हम भी खुश रहे और तुमभी खुश रहो
आओ एक ऐसे समाज की कल्पना करे
जहाँ सब खुश रहे ...
खुश रहे, खुश रहे, खुश रहे ...

Posted on: Jun 15, 2013. Tags: KM Yadav

हमारे बगीचे में चोरी करने आधी रात में कौन आया..एक गोंडी विवाह गीत

ये गोंडी गाना पुष्पा यादव आलमपुर, बेतुल मध्यप्रदेश ने गाया है. इसका मतलब है हमारे बगीचे में चोरी करने आधी रात में कौन आया. इस गाने को शादी के समय लडकिया गाती है. अधिक जानकारी के लिए पुष्पा जी से 08602008777 पर संपर्क कर सकते हैं

Posted on: Jun 14, 2013. Tags: Pushpa Yadav

« View Newer Reports

View Older Reports »