कविता : यह कदम का पेड़ अगर ना होता यमुना तीरे...

ग्राम-रक्क्षा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालुमाड़ा, ब्लाक-जैहतरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से नांगदिव्या जोगी एक कविता सुना रही हैं:
यह कदम का पेड़ अगर ना होता यमुना तीरे-
में भी उसमे बेठ कन्हैया बनता धीरे-धीरे-
दे देती अभी मुझे बासुरी तुम दो पैसे वाली-
किसी तरह नीचें हो जाती यह कदम की डाली-
तुम्हेँ कुछ नही कहता पर में चुपकें-चुपकें आता-
उस नीची डाली से अम्मा ऊचें पर चढ़ जाता-
वही बैठ बड़े मजे मैं बांसुरी बजाता-
अम्मा-अम्मा स्वर में मैं तुम्हे बुलाता...

Posted on: Nov 06, 2019. Tags: ANUPPUR MP NAAGDIVYA JOGEE SONG VICTIMS REGISTER

Impact Story : हैंडपंप में सुधार ग्रामवासियों को मिलने लगा पानी की सुविधा सन्देश रिकॉर्डिंग करने बाद...

पंचायत-बड़वार, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहा है वॉर्ड 06 (हरिजन) मोहल्ला में हैंडपम्प बिगड़ जाने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी थी| इसलिए मोहल्ले के लोग नदी-कुएँ का दुषित पानी पिने के लिए मजबूर थे कई बार ग्रामसभा, सरपंच तथा सचिव से शिकायत करने पर भी परिस्थिति में सुधार नहीं आया था| 5 सितंबर 2019 में संदेश रेकॉर्ड करने के बाद सीजी नेट के साथियों और श्रोताओं के अथक प्रयास से हैंडपंप के स्थिति में सुधार कर दिया गया है इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने साथी एंव अधिकारीयों को धन्यवाद एंव आभार व्यक्त कर रहे है.

Posted on: Nov 06, 2019. Tags: IMPACT STORY RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

देवी भक्तिगीत : हमको भी देना सुहाग महारानी...

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से श्रीमती मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रहें है:
हमको भी देना सुहाग सुहाग महारानी-
जैसे सुहाग दियें सीता मैया रामा मिले बार-बार-
जैसे सुहाग दियें राधा मैया कृष्णा मिलें बार-बार-
हमको भी देना सुहाग सुहाग महारानी-
जैसे सुहाग दियें गौरा मैया को भोला मिलें बार-बार
हमको भी देना सुहाग सुहाग महारानी...

Posted on: Nov 05, 2019. Tags: ANUPPUR MP MANDAKANI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

आये मेहमान बड़े प्यारे लगत हैं...गारी गीत-

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गारी गीत सुना रही हैं :
आये मेहमान बड़े प्यारे लगत हैं-
काहे की सब्जी बनाऊ मोरे लाल-
लौकी बनाऊ मेरी डौकी लगत है-
आलू बनाऊ मेरी सालू लगत है-
भाजी बनाऊ मेरी आजी लगत है-
कटहल बनाऊ बड़ी अटहल लगत है-
आये मेहमान बड़े प्यारे लगत हैं...

Posted on: Nov 05, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKNI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER

Impact Story : वार्ड 06 में नही लगा था बिजली, सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद, बिजली विस्तारित कर दिया गया....

ग्राम धुमाधाड़, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहा है. ग्राम धुमाधाड़ (भगतपारा ) वार्ड क्रमांक 06 में बिजली की समस्या थे. बताया जा रहा है की ग्राम धुमाधाड़ सभी वार्ड क्रमांक में बिजली विस्तार है पर वार्ड क्रमांक 6 बिजली नही लगाया गया था इस गाँव को विधायक आदर्श गाँव बता रहे है. फिर इस गाँव नही लगाये थे जिसे कई प्रकार की दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा था इसलिए सीजीनेट स्वर में बिजली की समस्या सन्देश रिकॉर्ड किये थे जो सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों के द्वारा समस्या से संबधित अधिकारीयों के अधिक से अधिक बात कर समस्या से निदान कराने में मदद किये इस लिए सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों एंव अधिकारीयों को धन्यवाद कर रहे है.

Posted on: Nov 02, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »