टीचर जी एक बार मुस्कुराओं, मेरा प्यार सदा दिल में रखों...शिक्षा गीत

ग्राम-ताराडांड, पोस्ट-जमुड़ी, जिला-अनुपपुर, (मध्यप्रदेश) से आशा सिंह नेटी एक गीत सुना रही है :
टीचर जी एक बार मुस्कुराओं, मेरा प्यार सदा दिल में रखों-
A,B,C,D पड़ना सिखाया, A,B,C,D पड़ना सिखाया-
टीचर जी एक बार मुस्कुराओं, मेरा प्यार सदा दिल में रखों-
क,ख,ग घ पड़ना सिखाया, मेरा प्यार सदा दिल में रखों-
टीचर जी एक बार मुस्कुराओं, मेरा प्यार सदा दिल में रखों...

Posted on: Feb 24, 2019. Tags: ASHA SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER

जल बचाओ का पाठ पढ़ा रहे शहर के निवासियों की, जल है तो जीवन है...

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार मुजफ्फरपुर शहर में पानी की व्यवस्था को लेकर जानकारी दे रहे है वह बता रहे है कि राज्य सरकार के 7 सूत्रीय कार्य योजना के तहत घर-घर नल जल योजना थी उसी के तहत शहर में नल जल का घर घर काम चल रहा है, वह पानी को लेकर चिंतित भी है सुनील कुमार बता रहे है सरकार का तो काम है ही पानी घर घर पहुँचाने का लेकिन लोगो की भी जिम्मेदारी बनती है की हम व्यर्थ में पानी को नही बहने दे पानी उतना ही ले जितना खर्च करना है, अभी शहर में हेंडपम्प का पानी भी निचे चला गया है एक समय था जब पानी की ज्यादा समस्या नही थी लेकिन पानी का ज्यादा दोहन करने से एवं व्यर्थ में बहा देने से दिनों दिन कम होता जा रहा है...

Posted on: Feb 24, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आरती कीया बड़ादेवा न महादेवा न...गोंडी आरती गीत-

ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिन्दवाड़ा, (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे एक गोंडी आरती गीत सुना रही है :
आरती कीया बड़ादेवा न महादेवा न-
निवा चरणों ते वासी-
कंचन थाली कपूर ता वासी-
सेवा कीया नरका साठी-
निवा चरणों ते वासी-
आरती कीया बड़ादेवा न महादेवा न...

Posted on: Feb 24, 2019. Tags: MALA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

हमें शौच के लिए खुले में जाना होता है, शौचालय के लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं होता...मदद की अपी

गूंजीकोतरिया बहरा, ग्राम-आमाडांड, पंचायत-धर्सेडी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव प्रसाद बता रहे हैं, उनका शौचालय नही बना है, उन्हें शौच करने के लिए बहार खुले में जाना पड़ता है| जिससे दिक्कत होती है| वही गांव के निवासी रामनाथ आयाम का कहना है, ऐसे कई घर हैं, जिनके घर शौचालय नहीं बना है और कई अधूरे पड़े हैं| बहार शौच करने पर 500 रुपये का जुर्वाना लगता है, लेकिन जब शौचालय बना ही नहीं तो कहां शौच करें| उन्होंने इसके लिये गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया| लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@9009701570. संपर्क नंबर@8889388974.

Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG PROBLEM SHIVE PRASAD SONG SURAJPUR TOILET VICTIMS REGISTER

सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कई योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग सुविधा का

स्वास्थ्य एक ऐसा विषय है जिस पर सबसे कम चर्चा होती है। सामान्यतः एक व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को अनदेखा करता है और दूसरा इसमे पर्याप्त शिक्षा नहीं दी जाती है। समाज और राष्ट्र को स्वस्थ बनाने के लिए महिला और बाल स्वास्थ्य बहुत महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका हम लाभ ले सकते हैं :
छत्तीसगढ़ भारत में पहला राज्य बन गया जहां मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना है जिसमें 30,000 से 50,000 से शुरू होने वाले खर्च शामिल हैं
अयुस्मती योजना विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करती है
मुख्य मंत्री बाल सभरभ योजना विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाई गई एक योजना है। जिसके अंतर्गत कुपोषण की जांच और मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं।
मुख्यमंत्री बाल हुरुय योजना एक अनोखी पहल है ऐसी कई योजनाएं हैं जिनकी जानकारी नागरिकों को नहीं है या नहीं दिया जाता है। स्वास्थ्य एक मूलभूत आवश्यकता है और नागरिकों को यह पूछने और जानने का अधिकार है…

Posted on: Feb 23, 2019. Tags: BHAVYA CG HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »