धधकता आग भभगता सोला, दिल में लगता बम बारूद का गोला...गज़ल-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक गजल सुना रहे हैं :
धधकता आग भभगता सोला-
दिल में लगता बम बारूद का गोला-
हमसा नहीं ये दिल में, दिल से उठता हुआ आग-
जितना डालो पानी उतना उठता है आग-
धुआ की कही नामो निसान नहीं-
फिर भी धुआ धुआ सा लगता है...

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

देश के नागरिक जिम्मेदारी से आस पास सफाई रखे तभी स्वच्छ भारत का सपना सच हो सकता है-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल बता रहे हैं| साफ़ सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है| स्वच्छता हमारे जीवन को प्रभावित करती है| हमें स्वयं अपने आस पास की सफाई रखनी चाहिये| और इसके लिये लोगो को जागरूक करना चाहिये| जिससे बीमारी न फैले | लोग निरोग रहें| ये किसी एक के करने से संभव नहीं है| सभी को अपनी जिम्मेदारी समझने की जरुरत है| तभी स्वच्छ भारत का सपना सच हो सकता है| इसके लिये सरकार गांव में कूड़ादान की व्यवस्था करती है| जिससे कचरा कही भी न फेका जाये| और वातावरण साफ़ रहे|

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: AWARNESS CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पढ़े लिखे गवांर होये गांव में रह के...कविता-

ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
पढ़े लिखे गवांर होये गांव में रह के-
दारू नशा कर पीछे पड़े बात नहीं सहके-
न एमन काम सीखिन, न पूरा पढाई कर सकिन-
पिये-पिये पढ़ के प्लेट कप धोवाथिन-
आज खेती किसानी करे बार कोई नहीं होवाथें...

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

री री रिलो, री री रिलो रिलो रिलो...गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-चिनार, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मोसाय एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
री री रिलो, री री रिलो रिलो रिलो-
री री रिलो, री री रिलो रिलो रिलो-
ये तू पतुया रडपाडा या या-
ये तू पतुया रडपाडा या या...

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO KONDAGON SONG

स्वाथ्य स्वर : दस्त या पेचिस का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दस्त या पेंचिस का घरेलू उपचार बता रहे हैं | बेल का गूदा 100 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम, छाछ 200 ग्राम सभी को इकट्ठा कर लें| उसके बाद बेल के गूदे का चूर्ण बना लें, और उसमे सेंधा नमक मिला लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट सेवन करें| उसके बाद छाछ का सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| दाल, चावल की खिचड़ी और मूंग दाल का प्रयोग करें| पानी उबालकर उपयोग करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »