आवास के लिये भूमि का नाप लिया गया लेकिन आवास नहीं बना...
ग्राम-गंजो पारा, बड़ेकिलेपाल क्रमांक 3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुरेन्द्र कुमार कर्मा बता रहे हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना से उनके नाम से आवास आया था, जिसका नापने का काम हो गया था लेकिन उसके कुछ दिन बाद उन्हें बोला गया कि सरकार बदल गयी है इसलिये आवास नहीं बनेगा, आवास बनवाने के लिये उन्होंने कई बार आवेदन दिया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास बनवाने में मदद करें: CEO@9406016762, सचिव@9479024328, सरपंच@9407972439. संपर्क नंबर@9406448537. (172037) (AR)
Posted on: Oct 09, 2021. Tags: AWAS BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR KUMAR SURENDRA YOJNA
मेरे पास रहने को घर नहीं है, झोपड़ी में रहता हूँ, बरसात में बहुत समस्या होती है...
ग्राम पकलीपारा, पंचायत कोड़ेनार-3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी आयतु कुरामी बता रहे है कि आवास के लिए उन्होंने सरपंच व सचिव से बात की थी। उन्होंने कहा था कि आएगा लेकिन एक साल हो गया अभी तक नहीं मिला है। बरसात के दिनों में झोपड़ी में रहने में बहुत दिक्कत होती है, पानी टपकता है। उनका कहना है कि आवास बन जाता तो रहने में सुविधा होती। इसलिए सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए निवेदन कर रहे हैं कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके घर बनवाने में मदद करें: सरपंच@8269120878, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नम्बर@7999846246.
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: AAYTU PODIYAMI AWAS YOJNA BASTANAR BASTAR BASTAR PROBLEM CG PROBLEM
प्रधान मंत्री आवास योजना मिलना चाहियें वह नही मिला है, गांव के लोगों के पास रहने को घर भी नही है
ग्राम पंचायत-बोमडापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से करन कुमार बता रहें हैं कि उनके गांव में किसी का प्रधान मंत्री आवास योजना मिलना चाहियें वह नही मिला है, गांव के लोगों के पास रहने को घर भी नही है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहें हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@9406016762,
कलेक्टर@8458956694. GT
