गढ़िया धाम मा देवी देवता, बिराजे हवे हनुमान...गीत-

ग्राम पंचायत-रामापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से कन्हैयालाल केवट एक स्वलिखित गीत सुना रहे हैं :
गढ़िया धाम मा देवी देवता, बिराजे हवे हनुमान-
अउ देवी मढिया चौरा मा विराजे सबके करू बखान-
गढ़िया अउ देवी, मढिया मा सिद्ध मुनि बैठे हे मिरगा छाला मा-
लोहे के छड़ी सब के मन मोहे-
गले के घोठहरी माला मा-
गढ़िया मा ठाकुर बाबा बिराजे, सुनो गा लईका सियान...

Posted on: Jun 23, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्मरण शक्ति बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्मरण शक्ति बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| शंखपुष्पी 250 ग्राम, ब्राम्ही 250 ग्राम, अश्वगंधा 100 ग्राम, मंडूकपर्णी 100 ग्राम, जटामासी 50 ग्राम ले| सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें | छोटे बच्चो को आधा चम्मच और बड़े बच्चो को एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार गुनगुने दूध के साथ सेवन करायें लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111316099.

Posted on: Jun 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप का सुधार हो गया...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिववरन कोरी बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 11 में हैण्डपंप एक वर्ष से खराब था| जिसके लिये उन्होंने ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत में आवेदन किया| लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे| तब उन्होंने अपनी समस्या अक्टूबर 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया| जिसके बाद अप्रैल 2019 में उनके वार्ड का हैण्डपंप बन गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| शिववरन कोरी@7566261985

Posted on: Jun 23, 2019. Tags: IMPACT STORY MP REWA SHIVWARAN KORI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नशे के प्रभाव को कम करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी नशे के प्रभाव को कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| यदि किसी को शराब का अधिक नशा लग गया हो| तो वे 50 ग्राम भुनी फिटकिरी, 50 ग्राम गुड़ और एक गिलास गुनगुना पानी लें| एक गिलास पानी में 5 ग्राम फिटकिरी डालकर उबालें, जब उबाल जाये तो 50 ग्राम गुड़ डाल दे, और नशा किये व्यक्ति को पिला दें| इससे लाभ हो सकता है| ये प्रक्रिया हर तीन घंटे में कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

बिजली तार 15 दिन से टूटा है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं| उनके इलाके में बिजली का तार टूट गया है| जिससे उन्हें दिक्कत होती हैं| तार टूटे 15 दिन हो चुके हैं| उन्होंने विभाग में सुधरवाने के लिये आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : JE@8458996977. संपर्क नंबर@8357998546.

Posted on: Jun 23, 2019. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA SITARAM KORI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »