स्वास्थ्य स्वर : स्मरण शक्ति बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्मरण शक्ति बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| शंखपुष्पी 250 ग्राम, ब्राम्ही 250 ग्राम, अश्वगंधा 100 ग्राम, मंडूकपर्णी 100 ग्राम, जटामासी 50 ग्राम ले| सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें | छोटे बच्चो को आधा चम्मच और बड़े बच्चो को एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार गुनगुने दूध के साथ सेवन करायें लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111316099.
