स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में जी मचलाने और उल्टी आने पर घरेलू उपचार-
ग्राम-कुम्हार गनिया, पोस्ट-बाजार चारभाटा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक गर्मी के दिनों में उल्टी आने जी मचलाने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इसके लिये एक नीबू को काटकर उसमे नमक लगाकर कुछ समय के लिये रख दें उसके बाद उसे चूसें इससे उल्टी जी मिचलाना जैसी समस्या में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: कनकराम कौशिक@9179998149.
Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
जाया जाया प्रभू जाया जाया हो...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं:
जाया जाया प्रभू जाया जाया हो-
राउरे सो जतन यही जाया जाया-
अंधा के आँख देइले नहीं रसी को-
गूंगा के बोली देले हो बहरा के कान देले-
जाया जाया प्रभू जाया जाया हो-
राउरे सो जतन यही जाया जाया-
अंधा के आँख देइले नहीं रसी को...
Posted on: Apr 10, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
सांवर सांवर तुलसी लगईले बीच आंगना...भजन-
ग्राम-ढोडी, पोस्ट-बरतीकला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संजू एक भजन सुना रही हैं:
सांवर सांवर तुलसी लगईले बीच आंगना-
उठा उठा सीस सिसिया झाड़ूवा लगईहे-
तुलसी में झाड़ू मत कैहिले सिसिया-
होई जाला तुलसी उदसवा-
आंगना के तुलसी के कल भर आंगना मा झरवा-
सांवर सांवर तुलसी लगईले बीच आंगना...
Posted on: Apr 09, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANJU SONG VICTIMS REGISTER
कुदरगढ़ के चारो धाम माते मदन...गीत-
ग्राम-पथरी, पोस्ट-जोलगी कला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कांति देवांगन एक डोमकछ गीत सुना रही हैं:
कुदरगढ़ के चारो धाम माते मदन-
कुदरगढ़ी सोन दाई, कुदरगढ़ी दाई-
दीदी ला मै दाई पईंया लागो मै-
कुदरगढ़ के चारो धाम माते मदन-
कुदरगढ़ी सोन दाई, कुदरगढ़ी दाई-
दीदी ला मै दाई पईंया लागो मै...
Posted on: Apr 08, 2020. Tags: BALRAMPUR CG KANTI DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
वार्ड में पानी की समस्या है हैण्डपंप बनवाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-करसी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सियाराम ठाकुर बता रहे हैं उनके गाँव के वार्ड नंबर 4 में पानी की समस्या है गाँव में हैण्डपंप हैं लेकिन वो जमीन में धस गया है जिसके कारण पानी नहीं निकलता हैं, वार्ड में एक हैण्डपंप और है जिसमे पानी के लिये लाइन लगाना पड़ता है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@8396871133, ब्लाक CEO@9826520171, PHE@9826288040. संपर्क नंबर@9009626152.
