नगर पालिका व्यपारिक व्यवस्था ठीक नहीं होने से करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना...
नगर पालिका जेतहेरी जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से साथी नाथूलाल जी और जनप्रतिधि ब्रिजेश जी नगर पालिका जेतहेरी व्यपारिक व्यवस्था ठीक नहीं होने की सुचना बता रहे हैं C.M.O. साहब जी स्थाई रूप से नहीं होने के कारण बहुत ही नगर पालिका की व्यवस्था की स्थिति सही नहीं हैं जिसमें अनेक प्रकार की गतिविधि में रुकावट आई हैं इस व्यवस्था की स्थिति को सुधार करने में अधिक-अधिक बात करने की सीजी नेट स्वर सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं- D.D@09425427340 कलेक्टर@9425168645.
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: NATHULAL RATHORE SONG VICTIMS REGISTER
देखा हुआ सा कुछ है, तो सोचा हुआ सा कुछ...निदा फाज़ली की ग़ज़ल-
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक निदा फाज़ली की ग़ज़ल सुना रहे हैं :
देखा हुआ सा कुछ है, तो सोचा हुआ सा कुछ-
हर वक़्त मेरे साथ है, उलझा हुआ सा कुछ-
होता है यूँ भी रास्ता खुलता नहीं कहीं-
जंगल-सा फैल जाता है, खोया हुआ सा कुछ-
साहिल की गिली रेत पर बच्चों के खेल-सा-
हर लम्हा मुझ में बनता बिखरता हुआ सा कुछ-
फ़ुर्सत ने आज घर को सजाया कुछ इस तरह-
हर शै से मुस्कुराता है रोता हुआ सा कुछ-
धुँधली सी एक याद किसी क़ब्र का दिया-
और मेरे आसपास चमकता हुआ सा कुछ...
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
2 सालों से नहीं मिली है छात्रवृत्त, मदद कर दिलाने में सहयोग करें...
जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से साथी नाथूलाल राठौर जी और उनके साथ हैं स्कूली छात्र-छात्राएं जो राजवीर दुर्गादास माध्यमिक विद्दालय गुरती, ब्लाक जेतहेरी, जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बता रहे हैं 2 वर्ष का छात्रवृति नहीं मिला हैं सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने के लिए अपील कर रहे हैं | C.O@09165857634 प्रिंसिपल@09752036305.
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: NATHULAL RATHORE SONG VICTIMS REGISTER
उषा जी बिहार से बिहारी गीत सुना रही हैं....बिहार गीत
जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार)से उषा किरण एक स्वलिखित
बिहार गीत सुना रहे हैं :
ये बिहार है इसके कण-कण में संस्कार भरा है-
गौरवशाली इसने एक अपना इतिहास रचा है-
ऋषि मुनि की तपो भूमि यह देवो की है कर्म भूमि-
इसी बिहार ने जन्म दिया कितने साधक विद्वान् गुनी-
माँ सीता की जन्म स्थली सीता मडी बिहार है-
मंदिर मस्जिद की स्थली यहाँ जंगल खेत पहाड़ है-
ये बिहार है इसके कण-कण में संस्कार भरा है...
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: SONG USHA KIRAN VICTIMS REGISTER
स्वतंत्र भारत अमर रहे मै मेरा कर्तव्य भारत...देशभक्ति कविता
साहेबगंज, जिला-मुज़फ्फरपुर (बिहार) से पेंटर मो.आयुब अंसारी एक कविता सुना रहे हैं:
स्वतंत्र भारत अमर रहे मै मेरा कर्तव्य भारत-
मै भारत भूमि में जन्म लिया भारतीयता मेरा धर्म ईमान-
हे माँ भारती तेरी रक्षा में खून का एक-एक कतरा कर दूँगा कुर्बान-
भारत भूमि मेरी मात-पिता समग्र भारत मेरा खानदान...

