उषा जी बिहार से बिहारी गीत सुना रही हैं....बिहार गीत
जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार)से उषा किरण एक स्वलिखित
बिहार गीत सुना रहे हैं :
ये बिहार है इसके कण-कण में संस्कार भरा है-
गौरवशाली इसने एक अपना इतिहास रचा है-
ऋषि मुनि की तपो भूमि यह देवो की है कर्म भूमि-
इसी बिहार ने जन्म दिया कितने साधक विद्वान् गुनी-
माँ सीता की जन्म स्थली सीता मडी बिहार है-
मंदिर मस्जिद की स्थली यहाँ जंगल खेत पहाड़ है-
ये बिहार है इसके कण-कण में संस्कार भरा है...
