हमारे यहाँ सल्फी, ताड़, छिंद पेड़ काटने से रस निकलता है, उसमे नशा होता है (माडिया भाषा में )

नगर पंचायत भामरागड-जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र से सीता मधुकर मडावी बता रही है कि सेल्पी, ताड़, छिंद अदि पेड़ काटने से रस निकलता है | जिसमे नशा होता है और यहां के स्थानीय आदिवासी लोग बाजारों में भी बेचते है, उससे उन्हें लाभ होता है |छिंद पेड़ से फल भी निकलता है |उसे गर्मी के दिनों में खाते है |और सुखाते है फिर बरसात के दिनों में खाते है |और बाजारों में बेचते है |सेल्फी पेड़ को काटने के बाद 3 वर्ष तक ही रहता है |ताड़ पेड़ 1 वर्ष तक ही रहता है | (168576)

Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SEETA MADHUKAR MADAVI STORY

Impact : राशन नही होने से खाने में समस्या थी, सन्देश भेजने के बाद मिल गया है...

खांडवे नगर, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से नीरज यादव (राकेश यादव) जो इलाहबाद, उत्तर प्रदेश के निवासी है, पुणे में लॉकडाउन में फंसे हैं, 3 लोग हैं, खाने की समस्या हो रही है, काम बंद है, जिससे व्यवस्था नहीं हो पा रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है वे सभी साथी खुश हैं, और मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे है: सम्पर्क नम्बर राकेश यादव@9328160653.

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

15 या 20 दिन बाद तेंदूपत्ते का पैसा मिल जाता है और बोनस भी एक साल बाद मिल जाता है...

निर्मला सडमेके ब्लॉक भामरागड़ जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र ) से रंजोंती मंडावी को बता रही है कि तेंदू पत्ता साल में एक बार तोड़ते है हर साल तोड़ते है अभी अभी ख़तम हुआ है इस साल | सुबह 5 बजे उठकर तोड़ने जाते है और पत्ते को लाकर 35-35 एक एक साइड यानि 70 पत्ते का एक बण्डल बनाते है और बांधकर के सुखाने के लिए गाँव के बाहर ले जाते है | वे बता रही है कि 15 या 20 दिन बाद पत्ते का पैसा मिल जाता है और बोनस भी एक साल बाद मिल जाता है | वे आगे बता रही हैं कि हमे तेंदू पत्ता तोडना अच्छा लगता है और मुझे आशा है कि सीजीनेट सुनने वाले सभी सांथियों को भी इस बारे में सुनकर अच्छा लगेगा मुझे बहुत अच्छा लगा | धन्यवाद       

Posted on: May 26, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADCHIROLI MH FOREST NIRMLA SADEMEKE SONG TENDU VICTIMS REGISTER

हर पंचायत के लिए दो क्विंटल आपातकालीन राशन आया था पर किसी भी पंचायत में नहीं पहुंचा...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं, डभौरा सोसाइटी में 24 क्विंटल आपातकालीन राशन आया था हर पंचायत के लिए 2 क्विंटल भूखे लोगों को देने के लिए, पर किसी ग्राम पंचायत में राशन नहीं गया है, जिसमे 13 पंचायत शामिल है, लोगो को दिक्कत हो रही है, जो लोग कोरंटाईन में हैं, उन्हें खाने की समस्या है, अधिकारियों से जानकारी लेने पर पता चला राशन डभौरा में जहां रखा था वहां भी ख़त्म हो चुका है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि इस विषय पर जाँच कर उचित कारवाही कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7697448583. SDM@9754859545. खाद्य अधिकारी@7224893193. (168409)

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH YADAV MP PDS REWA SONG VICTIMS REGISTER

कोरंटाईन में 24 लोग हैं, पानी की समस्या हो रही, कृपया गाँव में जल्दी रोज़गार मुहैया कराया जाए ...

ग्राम-बहोसड, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनोद कुमार मिश्रा बता रहे हैं वे लॉकडाउन में सूरत में फंसे थे, अब वे अपने गाँव आ चुके है और कोरंटाईन में हैं, बहोसड गाँव के स्कूल में रुके हैं वहां खाने रहने की समस्या हो रही है, 24 लोग रुके हैं, पीने के पानी की समस्या है, एक हैण्डपंप है, उससे पानी नहीं निकल रहा है दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कृपया गाँव में जल्दी रोज़गार मुहैया कराया जाए , इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर मदद करें : संपर्क नंबर@9825886722. CEO@9407803480. (168459)

Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINOD MISHRA

« View Newer Reports

View Older Reports »