मेन रोड से पारा तक रोड नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
गोर्रा पारा, ग्राम पंचायत-पोलमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिहार सिंह टेकाम बता रहे हैं| गाँव में मेन रोड से पारा तक 1 किलोमीटर रोड नहीं बना है| जिसके कारण लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| बारिश के दिनों में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते| पानी भर जाता है| वे समस्या के निराकरण के लिये कई बार गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन कर चुके हैं| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करें : SDM@9424268543, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर (नरेश बुनकर)@8120389463.
Posted on: Jul 07, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
सरकार की मदद से स्वसहायता समूह चलाकर अपना जीवन यापन करते हैं...
ग्राम-गढ़बेंगाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से लछंदी हुसेंडी, सुगाय सोरी, निरबती मंडावी बता रही हैं| वे अपने साथियों के साथ स्वसहायता समूह चलाती हैं| जिसमे वे होटल का काम करते हैं| उसी से अपनी जीविका चलाते हैं| समूह में 11 सदस्य हैं| 6 साल वे काम कर रहे हैं| ये काम उन्होंने सरकार की मदद से शुरू किया था| और वे काम आगे बढ़ा रहे हैं| सभी अपने काम से खुश हैं|
Posted on: Jul 07, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, खासी, जुकाम का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सर्दी, खासी, जुकाम का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बारिश के दिनों सर्दी, जुकाम होना सामान्य हैं| ऐसी स्थिती में एक गिलास दूध में सोंठ और हल्दी दोनों को बराबर मात्रा में मिला लें| और गर्म कर लें| उसके बाद गुनगुना रहने पर सेवन करें| बच्चे के लिये बनाते समय मात्रा कम कर लें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jul 07, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खाज खुजली बीमारी का घरेलू उपचार -
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) वैद्य राघवेंद्र सिंह राय बारिस के दिनों में होने वाली खाज खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बारिस के दिनों में दूषित पानी के कारण खुजली हो जाती है| ऐसी स्थिती में नीम के फल का तेल ग्रषित भाग पर लगायें और 5-7 पत्ते नीम सुबह सेवन करें| चर्म रोग की समस्या में आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jul 07, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कायाकल्प चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कायाकल्प चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं | आंवला फल 250 ग्राम, मेथी भुनी हुई 250 ग्राम, अजवाइन भुनी हुई 250, वन जीरा 250 ग्राम और 30 ग्राम सेंधा नमक लें| ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति नमक का उपयोग न करें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन से एक घंटे पहले दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच डी गाँधी@9111061399.
