स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में होने वाली समस्या का घरेलू उपचार-
गुंडरदही, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से वैध एच डी गांधी गांव के निवासी हरीश चावड़ा से चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं| गर्मी का समय है| इन दिनों लोगो को अपने खान-पान में ध्यान देने की जरुरत होती है| इन दिनों संतुलित भोजन करें| अधिक, मिर्च, मसाला युक्त भोजन न करें| क्यों कि उससे अपच, गैस जैसी समस्या होने के ज्यादा संभावना रहती है| गर्मी के दिनों में 25 से 30 पत्ती पुदीने की काली मिर्च और नमक मिलाकर चटनी बनाकर एक चम्मच प्रतिदिन भोजन के वक्त सेवन करें| उससे शरीर ठण्डा रहता है| स्वास्थ्य लाभ होता है| हरीश चावड़ा@9893765366.
Posted on: Mar 31, 2019. Tags: BALOD CG HD GANDHI HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार और परहेज-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| भुईआंवला पंचांग 250, केन्हर का फल गाय के घी में भुना हुआ 250 ग्राम, और मिश्री 250 ग्राम सभी को साफ कर पीसकर चूर्ण बना लें| सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट पानी से सेवन करें| लाभ हो सकता है| भोजन में सरसों का तेल, हल्दी, सदा नमक का प्रयोग कम करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करे अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@ 9111061399.
Posted on: Mar 31, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
impact : कई बार आवेदन करने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा था, अब सीजीनेट साथियो की मदद से मजदूरी
ग्राम-इन्दरपुर, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमन साय बता रहे हैं कि मनरेगा के तहत उनकी पत्नी चंद्रवती ने सड़क निर्माण और तालाब निर्माण का काम किया| जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हो पा रहा था| इसके लिये उन्होंने गांव के सरपंच, सचिव, जनपद मे आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, और 2019 में उन्हें काम का पैसा मिल गया| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकरियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क@7440474685.
Posted on: Mar 31, 2019. Tags: CG IMPACT STORY ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गठिया वात का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मेथी भुनी हुई 100 ग्राम, अजवाईन 100 ग्राम, सोंठ 100 ग्राम, केवकंद 100 ग्राम, बरम रकास भुना हुआ 100 ग्राम सभी को कूट पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में 2 बार खाना खाने के बाद गुनगुने पानी से सेवन करें| लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचे| तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करें| मैदा शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Mar 31, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
दो बिल्ली एक रोटी लाई, पर दो टुकड़े कर नहीं पाई...कविता-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
दो बिल्ली एक रोटी लाई, पर दो टुकड़े कर नहीं पाई-
बंदर एक वहां पर आया, दोनों को उसने समझाया-
लड़ना छोड़ राजीव तराजू लाई, तौल बराबर रोटी खाओ-
बिल्ली दौड़ तराजू लाई, लगा तौलने बंदर भाई-
भारी पकड़े से कुछ टुकड़ा डाला-
डालने अपने मुख डाला-
बंदर सब रोटी खाई, बिल्ली बैठ रही ललचाई...
