स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गठिया वात का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मेथी भुनी हुई 100 ग्राम, अजवाईन 100 ग्राम, सोंठ 100 ग्राम, केवकंद 100 ग्राम, बरम रकास भुना हुआ 100 ग्राम सभी को कूट पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में 2 बार खाना खाने के बाद गुनगुने पानी से सेवन करें| लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचे| तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करें| मैदा शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
