बच्चो के लिये जनरल नॉलेज ...
बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Jan 05, 2021. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
जल उठी ज्योति अंतर्मन की...कविता-
जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से हरिवंस कुमार धीवर एक कविता सुना रहे हैं:
जल उठी ज्योति अंतर्मन की-
खुल गयी राह नव जीवन की-
तेरे स्वागत की नई तकनीक-
स्वागत करता सारा जहान-
हे लुई ब्रेल तुम हो महान-
था नहीं भरोसा कुछ जीवन का-
पथ प्रदर्शक तू बन उनका... (AR)
Posted on: Jan 05, 2021. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
आई ऋतु जब बसंत की तन मन सब खिल उठा...कविता-
जिला-बड़वानी मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार कविता सुना रहे है:
आई ऋतु जब बसंत की तन मन सब खिल उठा-
तरु तरु डाली डाली अंग अंग महक उठा-
आई ऋतु जब बसंत की कोयल छिप कर-
आम की पत्तो में मनोहर गजल की कुक से-
सबके मृदुल ह्रदय को छू गयी... D
Posted on: Jan 05, 2021. Tags: BADWANI MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
लाली लाली चुनरी में सोन धरी लुगरा...भक्ति गीत
ग्राम कौंलाजर जिला जांजगीरचापा राज्य छत्तीसगढ़ से राधा जैसवाल भक्ति गीत सुना रही हैं:
लाली लाली चुनरी में सोन धरी लुगरा-अंग अंग गेहना सजाये- कि ये मोर दाई-
कोन तोरे रूप श्री जाये- कि ये मोर दाई-
अंग अंग गेहना सजाये-
कि ये मोर दाई-
लाली लाली चुनरी में सोन धरी लुगरा...(180149) GT
Posted on: Jan 04, 2021. Tags: BHAKTI SONG SONG VICTIMS REGISTER
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
ग्राम पंचायत-पोरमेल, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से लोगनाथ यादव बता रहे हैं कि उन्हें पहले विधवा पेंसन पांच महीने से नही मिल रहा था इसके लिए वे सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिए थे पर कोई सुनवाई नही हो रही थी| फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद विधवा पेंसन मिलना चालू हो गया है, इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नम्बर@9407993586. (162577) GT
