मोर छत्तीसगढ़ महतारी तोर देश हे अब्बड़ प्यारी....
गाम-इन्दरपुर ब्लॉक्-प्रतापपुर जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचन्द्र सिंह सेंडिल हमारे सीजीनेट श्रोताओं को एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
मोर छत्तीसगढ़ महतारी-
तोर देश हे अब्बड़ प्यारी-
जेला कहिथे मईया-
धान के कटोरी-
तोर गोदी मा हमन मईया-
नागर ला जोती CS
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: CHATTISGARHI SONG PRTAPPUR SURAJPUR CG RAMCHANDR SINGH SENDIL SONG VICTIMS REGISTER
दुनिया में चैन नाके हो मनवा...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं:
दुनिया में चैन नाके हो मनवा-
आखिर जाना होगा-
मना के संग रहावा या दुनिया में-
दिला के संग रहवा ये दुनिया में-
आखिर जाना होगा-
दुनिया में पाप बुरे हो मनवा-
आखिर जाना होगा... (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
4 साल से पानी की समस्या है, अभी भी हैण्डपंप नहीं लगा है, पानी के लिये कुँए का उपयोग करते हैं...
ग्राम-अरसा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रमाशंकर बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 8 में 4 साल से पानी की समस्या होती है, पानी के लिये कुँए का उपयोग करते हैं, उनका कहना है उनके वार्ड के लिये हैण्डपंप आता है लेकिन उसे वहां न लगाकर कही और लगा दिया जाता है और समस्या बनी रहती है, मोहल्ले में 40-50 घर हैं उन्होंने इसके लिये कई बार शिकायत किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि पानी की समस्या का निरकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9009290215. सरपंच@6266331757, सचिव@9617665164. (AR)
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: BALRAMPUR CG PROBLEM RAMASHANKAR SONG VICTIMS REGISTER WATER
हमारे मोहल्ले में हैण्डपंप नहीं है, नाले के पानी का उपयोग करते हैं, जिससे बीमार पड़ जाते हैं...
बुदरूराम कश्यप बता रहे हैं वे वार्ड नंबर 6 पतरनी उड़वा गाँव, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ के निवासी हैं उनके गाँव में पानी की समस्या है, उनके मोहल्ले में हैण्डपंप नहीं लगा है, लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं, जिससे सर्दी जुकाम हो जाता है, लगभग 30 परिवार हैं जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, इस समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने आवेदन किया है लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@8349097319. विधायक@9669056551. (AR)
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: BUDRURAM KASHYAP CG PHE PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
खेती के लिये देशी तकनीक उपयोग करते हैं...
ग्राम-नहकानार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राजकुमार कोर्राम बता रहे हैं कि वे 15 साल से खेती का काम कर रहे हैं और आज भी पारंपरिक साधनों का उपयोग खेती में करते हैं, अच्छी उपज के लिये जैविक खाद का उपयोग करते हैं, खेती के अलग अलग तरीके की तकनीक अपनाते हैं, अभी उन्होंने बीजो को रोपण करने के लिये बीज बुवाई का काम किया है, जो 3 से 4 माह में कटाई के लिये तैयार हो जायेगा|
