खेती के लिये देशी तकनीक उपयोग करते हैं...
ग्राम-नहकानार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राजकुमार कोर्राम बता रहे हैं कि वे 15 साल से खेती का काम कर रहे हैं और आज भी पारंपरिक साधनों का उपयोग खेती में करते हैं, अच्छी उपज के लिये जैविक खाद का उपयोग करते हैं, खेती के अलग अलग तरीके की तकनीक अपनाते हैं, अभी उन्होंने बीजो को रोपण करने के लिये बीज बुवाई का काम किया है, जो 3 से 4 माह में कटाई के लिये तैयार हो जायेगा|
