बूढी माँ सिसक रही थी, बहू उसे झिड़क रही थी...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
बूढी माँ सिसक रही थी, बहू उसे झिड़क रही थी-
पांच साल की पोती पुतली बना रही थी-
औरत का भी दीवाना बेटा राग जमा रहा था-
अंधी तू मरती क्यों नहीं, हरदम हमें सताती रहती है-
हरदम हम लोगों का चुगल करती रहती है-
पड़ोसियों को भी अपना आंसू बहाती रहती है...

Posted on: Mar 12, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

ऐ सरहद पे मरने वालों, तुमको कोटि-कोटि प्रणाम मेरा...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
ऐ सरहद पे मरने वालों-
तुमको कोटि-कोटि प्रणाम मेरा-
जिस माँ ने तुमको जन्म दिया-
उस माँ को भी नमन मेरा-
तुमने हंसते-हंसते कुर्बान हुवे-
देश वासियों को यही पैगाम दिये...

Posted on: Mar 12, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

सूना पड़ा है बृजधाम पुकारे सखी आ जाना...गीत-

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं :
आ जाना, आ जाना-
सूना पड़ा है बृजधाम पुकारे सखी आ जाना-
सब ले ले पुकारे नाम, तुम्हारी सखी आ जाना-
पीछे तेरे रहते हैं सारे स्वामी-
गऊवें है भूखे, बछड़े पीते न पानी-
सूना पड़ा है बृजधाम पुकारे सखी आ जाना...

Posted on: Mar 12, 2019. Tags: MANOJ KUSWAHA MP SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

आया फागुन झूम के, संग बसंत बहार लाया चुन के...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
आया फागुन झूम के-
संग बसंत बहार लाया चुन के-
बाग बगिया में पतझड़ आया-
आम महुआ चार के, तेंदू के पेड़ बौराया-
परसा सेमर लाल लाल, भौरा घूम रहा डाल-डाल-
तितली भी चहक रही डाली-डाली...

Posted on: Mar 12, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

तोता तोता दिया हुंकारा, अमर कथा न सुनी हुमायु, सोच रहे हुंकारा...गीत-

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
तोता तोता दिया हुंकारा, अमर कथा न सुनी हुमायु-
सोच रहे हुंकारा-
अविनासी के नासी कासी अपनी अलख बताई थी-
बैठ गुफा में गोरा जी अमर कथा सुनाई थी-
आज यहां पर कोण तीसरा, गोरा इस वक्त आया है-
चढ़ा क्रोध जब शंकर जी को, कर त्रिशूल उठाया है...

Posted on: Mar 12, 2019. Tags: MANOJ KUSHWAHA MP SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »