स्वास्थ्य स्वर : आँखों में होने वाली खुजली का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगत राम लांजित आँखों में होने वाली खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं| फिटकरी को पानी में घोलकर गर्म करें| उसके बाद ठण्डा कर उसे 3 बारे छाने| उसके बाद खुजली वाली आंख में रुई से उस पानी को लगायें| दिन में 5 से 6 बार इसका उपयोग करें| लाभ हो सकता है|
अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : भगतराम लांजित@7389964276.
Posted on: Jun 07, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJIT CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : टूटी हड्डी को ठीक करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी टूटी हड्डी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हरजोड़ी पंचाग 3 कोर या 4 कोर वाली 100 ग्राम, घी 200 ग्राम, अर्जुन का पाउडर 200 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम लें| हरजोड़ी पंचाग और अर्जुन के पाउडर को मिलाकर घी में भून लें| आखिर में मिश्री मिला लें, और मटर के बराबर गोली बनाकर रख लें | दो-दो गोली दिन में चार बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| माडिया या रागी का प्रयोग रोटी में करें| दवा सेवन करने से पहले| एक्सरे कराये| हड्डी अपनी जगह पर सही से सेट होने के बाद दवा का सेवन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेशाब में जलन होने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेशाब में जलन होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मीठी नीम की छाल 50 ग्राम, उसकी पत्ती का चूर्ण 50 ग्राम, इलायची 30 ग्राम, तिखुर कंद 50 ग्राम, जंगली बेरी की जड़ 50 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम इकठ्ठा कर लें| मिश्री को छोड़कर सभी को साफ कर पीस कर चूर्ण बना लें| आखिर में मिश्री को मिला लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में 2 बार खाली पेट एक गिलास मठा के साथ सेवन करें| तरल पेय पदार्थ का सेवन ज्यादा करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कब्ज नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कब्ज नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| घी में भुनी हुई छोटी हरण 100 ग्राम, बहेरा छिलका 100 ग्राम, आंवला 150 ग्राम, सनाय की पत्ती 30 ग्राम, हल्दी 20 ग्राम लें| सभी को पीस कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार एक गिलास गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| लगातार 3 दिन तक दवा का सेवन कर सकते हैं| उसके बाद जरुरत पड़ने पर फिर शुरू कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट में होने वाली दर्द का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पेट में होने वाली दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| इंगोडा वृक्ष के फल की गिरी को गुड़ में मिलाकर खाने से पेट दर्द की समस्या में आराम मिल सकता है| इंगोडा का फल बड़े नीबू की तरह होता है| पेड़ में कांटे लगे होते हैं| वह पीले रंग का होता है| अधिक जाकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
