कंपनी ने बिना मुआवजा दिये, भूमि मालिक के हस्ताक्षर के बिना भूमि पर कब्ज़ा किया...मदद की अपील-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं उनके इलाके में सन 2004 में जिंदल पावर लिमिटेट का 1 हजार मेगावाट का प्लांट स्थापित किया गया था| जिसमे कई सौ एकड़ जमीन को अर्जित किया गया है| और जो भूमि बच है| आदिवासियों की भूमि है| उस पर अपने कर्मचारियों के नाम से भू मलिकों को धोखा देकर बिना हस्ताक्षर के अपने प्लांट में शामिल कर लिया गया है| भूमि मालिक बैसाखू और रत्थो का कहना है| बिना उनके हस्ताक्षर के जिस भूमि पर कंपनी द्वारा कब्ज़ा कर लिया गया है| उसका मुवावजा दे| उन्होंने अपने स्तर से अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन उस पर कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर भूमि का मुआवजा दिलाने में मदद करें : SDM@942554200, विधायक@9406491777. संपर्क नंबर@9993891275.

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPATA SONG VICTIMS REGISTER

तुझे मै क्या चढाऊं भगवान, अगर मै दूध चढ़ाता हूँ, तो वो बछड़े का जूठा है...गीत-

ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सताना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार धावी एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
तुझे मै क्या चढाऊं भगवान,
अगर मै दूध चढ़ाता हूँ, तो वो बछड़े का जूठा है-
अगर मै फूल चढ़ाता हूँ, तो वह भवरे का जूठा है-
अगर मै जल चढ़ाता हूँ, तो वो मछली का जूठा है-
तुझे मै क्या चढाऊं भगवान, तुझे मै क्या चढाऊं भगवान...

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: MP SANTOSH KUMAR DHAVI SATNA SONG VICTIMS REGISTER

हांथी आया झूम के धरती माँ को चूम के...बाल कविता-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालू एक बाल कविता सुना रहे हैं:
हांथी आया झूम के धरती माँ को चूम के-
टांगे उसकी मोटी है, आंखे उसकी छोटी है-
लम्बे पत्ती खाती है, लम्बे सूड हिलाती है-
सूपा जैसे उसके कान, देखो देखो उसकी शान...

Posted on: Mar 15, 2019. Tags: BALRAMPUR CG LALU POEM SONG VICTIMS REGISTER

रूप रंग भाखा के, ले नई आय चिन्हारी, कौवा भी काली-काली, कोयल भी काली...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
रूप रंग भाखा के, ले नई आय चिन्हारी-
कौवा भी काली-काली, कोयल भी काली-
कोयल के बोली हवे सबसे निराली-
कौवा के करकस बोली, मारत हवे ठिठोली...

Posted on: Mar 15, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

impact : साल भर पहले नहानी रूम बनवाया था, लागत का पैसा नहीं मिल रहा था, सीजीनेट साथियों के मदद से मिल गया..

ग्राम-भरदा, पोस्ट-कोटया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह टेकाम बता रहे हैं, कि उन्होंने अधिकारियों के कहने पर नल के पास स्वयं लागत लगाकर नहानी रूम बनवाया था, जिसमे करीब 15 हजार रुपए लगे थे, एक साल हो चुके थे, लेकिन उनका लागत का पैसा अधिकारियों द्वारा नही दिया जा रहा हैं, उहोने कई बार अधिकारियों के पास अपनी बात को रखा, लेकिन अधिकारी घुमा रहे थे | तब उन्होंने 5 महीने पहले अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| 1 महीना पहले उनको लागत का पैसा मिल गया है| इसलिए वे सीजीनेट साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : रामसिंह टेकाम@7974130992.

Posted on: Mar 15, 2019. Tags: CG IMPACT STORY PRATAPPUR RAMSINGH TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »