तुझे मै क्या चढाऊं भगवान, अगर मै दूध चढ़ाता हूँ, तो वो बछड़े का जूठा है...गीत-
ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सताना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार धावी एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
तुझे मै क्या चढाऊं भगवान,
अगर मै दूध चढ़ाता हूँ, तो वो बछड़े का जूठा है-
अगर मै फूल चढ़ाता हूँ, तो वह भवरे का जूठा है-
अगर मै जल चढ़ाता हूँ, तो वो मछली का जूठा है-
तुझे मै क्या चढाऊं भगवान, तुझे मै क्या चढाऊं भगवान...
