समूह से महिलायें पैसा लेकर रोजगार करती हैं और बचत करना सीखते हैं...

ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से किरन नाग बता रही हैं कि वे अमर जोती जय माँ बमलेश्वरी समूह की सचिव हैं, वर्ष 2017 से बिहान योजना में जुड़कर काम कर रही हैं, समूह में माहिलाओ को बचत करने और व्यवसाय करने के लिये प्रेरित किया जाता है, काम शुरू करने के लिये जिन्हें पैसे की आवश्यकता होती है वे किसी सेठ, साहूकार से पैसा लेने के स्थान पर समूह से मदद लेते हैं, समूह बैंक से लोन लेती है और उसी से काम करती है| (AR)

Posted on: Sep 11, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

सभी श्रोताओं और संवाददाताओं को उनके सराहनीय कार्य के लिये धन्यवाद...

दिल्ली से राजेश पाठक अपना भाव व्यक्त करते हुये संदेश दे रहे हैं, वे सभी श्रोताओं और संवाददाताओं को लोगो की समस्याओं को उठाने के लिये, उसे जन जन तक पहुँचाने के लिये धन्यवाद दे रहे हैं, सीजीनेट के प्रयास के लिये धन्यवाद दे रहे हैं, उनका कहना है जो संदेश लोगो द्वारा रिकॉर्ड किये जाते हैं उपयोगी है, इसमे बच्चो के लिये, स्वास्थ्य से जुड़ी और समस्याओ से जुड़े संदेश आते हैं, लोगो के मुद्दे उठाये जाते हैं, इसकी सराहना करते हैं| (AR)

Posted on: Sep 11, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

समूह से जुड़कर काम शुरू किया और उसी से आज अपना घर चलती हैं...

करका पाल स्कूल पारा, ग्राम-छिन्दवहा, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से नीलावती बता रही हैं, वे सब्जी बेचने का काम करती हैं, समय समय पर मेले में दुकान लगाती हैं, उसी से उनका घर का गुजारा होता है, नीलावती माँ दंतेश्वरी स्व सहायता समूह से जुड़ी हैं समूह के मदद से उन्होंने अपना काम शुरू किया था, आज वे समूह में जुड़कर दूसरो को भी स्वरोजगार के लिये प्रेरित करती हैं| (AR)

Posted on: Sep 08, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वसहायता समूह के माध्यम से माहिलाओ को बजत और स्वरोजगार के लिये प्रेरित करते हैं...

ग्राम-बड़े परोदा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से काजल ठाकुर बता रही हैं वे स्व सहायता समूह में काम करती हैं, मीटिंग में शामिल होते हैं, रोजगार के लिये बैंक से लोन लेने का बारे में जानकारी देते हैं, समूह में बजत करने के बारे में बताते हैं जिससे जरुरत होने पर उस पैसे का उपयोग किया जा सके| बिहान योजना के तहत वे काम कर रही हैं| माहिलाओ को जागरुक करती हैं और स्वरोजगार के लिये प्रेरित करती हैं| (AR)

Posted on: Sep 08, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

दुष्ट अपना स्वभाव नहीं छोड़ता इसलिये उसका साथ नहीं देना चाहिये...

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक लघुकथा सुना रहे हैं:
एक राजा था उसके पलंग में बहुत से खटमल रहते थे जो राजा का खून पीकर जीवित रहते थे, एक दिन के एक मच्छर खटमल से बोला भाई तुम और तुम्हारा परिवार बड़े मजे से राजा का खून पीकर जी रहे हो, मुझे भी खून पीने दो| खटमल बोला मै चुपचाप खून पीता हूँ और तुम डंक मारते हो इससे राजा जाग जायेगा, तुम तो भाग जावोगे लेकिन हम मारे जायेंगे| मच्छर के बार बार कहने पर खटमल मान गया जिसके बाद मच्छर के डंक मारने से राजा जाग गया| मच्छर तो भाग गया लेकिन सारे खटमल मारे गये| कहानी से सीख मिलती है जो हमें फसा दे उसे साथ नहीं देना चाहिये|

Posted on: Sep 07, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »