हमारे गाँव में बिजली लगा है लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगा है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
ग्राम-हर्रई, पोस्ट-खाकी, थाना-अमरकंटक, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से अमर सिंह उइके के साथ भरद्वाज, रामफल, संतकुमार सोनवानी बता रहे है कि उनके 30-35 घर वाले उनके गाँव में बिजली लगा है लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं है पहले ट्रांसफार्मर लगा था तो अधिकारी ख़राब है बोलकर निकाल ले गए लेकिन अभी तक दूसरा नहीं लगाये उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास आवेदन किये लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रहा इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर मदद करें : पुष्पराजगढ़ G.I.@9425185268, अमरकंटक G.I.@9425185296, सरपंच@9575750765, हर्रई सचिव@8435523257. अमर सिंह@9753773219.
Posted on: Dec 16, 2017. Tags: AMAR SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
हरि बिना निचटे हरान्जिला रे...सरगुजिया लोकगीत
कैलाश सिंह पोया ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से एक सरगुजिया लोकगीत सुना रहे हैं, इस गीत को भादों के महीने में करमा का पेड़ लगाकर उसके आगे करमा नृत्य की शैली में गाते और नाचते हैं – हरि बिना निचटे हरान्जिला रे-
बिना मछरी पानी बिना धान-
एक ठे पुतरा बिना कलपे परान जिला-
बात बाते बात बाढ़े तरकी से बाढ़े कान-
तेल-फुलेल से लरका बाढ़े-
पानी से बाढ़े धान-
हरि बिना निचटे हरान्जिला रे...
Posted on: Dec 15, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में बहुत सी महिलाएं चरखे से कपड़े बनाती हैं और अपना नियमित रोज़गार प्राप्त करती हैं...
ग्राम हथौद जिला बालोद छत्तीसगढ़ से राम सिंह देवांगन बता रहे है कि खादी ग्रामोद्योग विभाग की मदद से उनके गाँव में 30-35 महिलाये चरखे से कपड़ा बना रही हैं और उनको लगातार रोज़गार मिल रहा है. ऐसे ही आप भी अपने गाँव में कर सकते हैं इसके लिए राज्य शासन के खाड़ी ग्रामोद्योग विभाग से मदद मिलती है. ये महिलाएं कई प्रकार के कपडे बना सकते है उसमे चादर, लुंगी, टॉवेल, पेंट कपडा, शर्ट कपडा इत्यादि शामिल है| इससे हमारी मजदूरी और रोजगार मिलता है इसमें एक समस्या है जो कि भुनकरो के लिए जो वर्कशेड बनाया गया था इस वर्ष 2017 में किसी बुनकर के लिए वर्कसेट नहीं बना है तो वे बोल रहे है कि बुनकर का वर्कशेड का निर्माण हो ऐसा वे शासन से मांग कर रहे है |
Posted on: Dec 15, 2017. Tags: RAM SINGH DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: मैंने अपने पूर्वजों से इलाज करना सीखा, बवासीर, गैस,शुगर के मरीज़ ज़्यादा आते हैं...
वैद्य बिसाऊराम सोडी ग्राम-सिधवान नयापारा, तहसील-केशकाल, जिला-कोंडागाँव के रहने वाले है वे बता रहे है कि वैद्य का काम उनके घर में तीन पीढ़ी से करते आ रहे है और वे भी 2001 से कर रहे है वे भी अपने पिता और दादा से सीखे है और खुद जंगल से जड़ी बूटी लाते है और जो जड़ी बूटी जंगल में नहीं मिलते है उनको खरीदकर लाते है और वे शुगर, गैस, बवासीर, हड्डी जोड़ का इलाज करते है और हर महीने उनके पास लगभग 150-200 मरीज आ जाते है और वे समाज सेवी की तरह काम करते है | उनके पास ज्यादातर गैस, बवासीर शुगर के मरीज आते है और बवासीर तीन प्रकार के होते है, खुजली वाला, मसा वाला, खुनी वाला होता है वे उन तीनो रोगों का इलाज करते है.
Posted on: Dec 12, 2017. Tags: MAHENDRA SINGH UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
राजा पठार बालोद छत्तीसगढ़ में वीर नारायण मेला धीरे धीरे अब एक प्रमुख आकर्षण बनता जा रहा...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज वीर मेला में पहुँची है जो राजा पठार जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) में चल रही है वहां से गणेश सिंह आयाम मेले में आये स्थानीय बुजुर्ग निवासी रामाराम जी से चर्चा कर रहे हैं वे बता रहे है वीरमेला, शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में 3 दिवसीय मनाया जाता है जो विगत 5 साल से चल रहा है, इससे पूर्व इतनी भीड़ नही लगती थी जितनी इस वर्ष है मेले में छत्तीसगढ़ के हर जिले से यात्री आते हैं सांथ ही मध्यप्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान आदि अलग-अलग राज्य से भी लोग अब आने लगे हैं वहां पर हर चीज कि दूकाने झूला, मिठाई आदि सभी साधन यात्रियों के लिए उपलब्ध रहती है. काफी चहल पहल रहता है |



