अब अधिक लोग महुए के तेल का उपयोग खाने के लिए नहीं करते, खरीदकर खाते हैं... (गोंडी )

नगर पंचायत भाम्रागड़ जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से मोतीराम दादा सीजीनेट के मोहन यादव को माड़िया भाषा में महुआ के बारे में बता रहे है -वे कह रहे हैं कि महुआ से कई तरह का लाभ होता है जैसे कि टोरा  यानि उसके बीज को बीनकर फोड़कर सुखाया जाता है |उससे तेल निकाला जाता है | इसका खाने में भी उपयोग किया जाता है |अब लोग पहले जेसे महुआ के तेल नहीं खाते अब बाजार से खरीदकर खाते है |(166541)

Posted on: May 24, 2020. Tags: BHAMRAGAD GONDI MADIA MAHUA MH

कोरेन्टाइन में खाने की कोई व्यवस्था नहीं, हैंडपंप भी छूने नहीं देते, कोरोना हो जाएगा बोलते हैं...

ग्राम उपरवार, ब्लॉक जबा, जिला रीवा मध्यप्रदेश से शेषमणि चर्मकार बता रहे है मै गरीब परिवार से हूँ मेरे पास रहने के लिए घर भी नहीं है पीथमपुर जिला धार मध्यप्रदेश में काम करने गया था वहां से किसी तरह पैदल और फिर बस से घर पहुंचा हूँ पर अभी मुझे कोरनटाइम में रखा गया है | वंहा से आने के बाद यहां हम 10 लोगों एक  स्कूल में रखा गया है जंहा खाना पीना की कोई सुबिधा नहीं है मेरे घर से खाना पहुँचाने आते हैं तो हम किसी तरह ज़िंदा हैं | यंहा तक कि लोग मुझे हैंड पंप की पानी तक भी नहीं पीने देते है बोल रहे है हैंड पंप छूने से कोरोना माहमारी फ़ैल जायेगी जिससे मै और अधिक परेशान हूँ प्लीज समस्त सीजीनेट के साथी मेरी मदद करें ताकि मुझे खाना और पानी की दिक्कत न हो  मेरा मोबाईल नंबर@8516021109. गाँव के सचिव@9109481198 [168092]

Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA

Impact: लॉकडाउन में नोएडा में फंसे हैं, खाने में समस्या हो रही थी, अब मदद मिल गई है...

जित्तेंद्र कुमार बता रहे है कि वे जिला-देवरिया (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले है लेकिन मजदूरी करने के लिए 3 लोग नोएडा फेस 2 सेक्टर 87 नयागाँव में आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वे वहां फंस गए है उनके पास खाने पीने का पूरा सामान ख़तम हो गया है और उनके पास पैसे भी खतम हो गए है | इसलिए वे सीजीनेट सूनने वाले साथियों से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया वे सभी बहुत खुश हैं,और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे है: सम्पर्क नम्बर@8700615881.

Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

खाने के लिए कुछ भी नहीं है, एक छ महीने और एक चार साल की बच्ची है, कृपया मदद कीजिए...

उत्तमनगर ,मोहन गार्डन, सैनिक एन्क्लेव सेक्टर -5, दिल्ली से बोल रहा हूँ ,मेरा नाम मुमताज़ है हम यहाँ फंसे हुए है हमारे पास एक छे महीने का,और एक चार साल की बच्ची हैं |  हमारे पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है हमारी मदद कीजिए | हमारा फोन नंबर है @8178135993.  [166806 ]

Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

मैंने अपने आधार कार्ड से राशन लेने के लिए कोशिश की पर नहीं मिला, हम लोग बहुत परेशान हैं...

मेरा नाम कल्पना देवी है | मै भंगिल ,सेक्टर-82 नोएडा उत्तरप्रदेश में रहती हूँ ,कनयेज कालेज के पास |  मैं मूलतः जिला इटावा उत्तरप्रदेश की रहने वाली हूँ | मुझे अभी तक कोई राशन नहीं मिला, न मेरा राशन कार्ड बना हुआ | मैंने अपने आधार कार्ड से राशन लेने के लिए कोशिश की  पर उससे राशन नहीं मिला हम लोग बहुत परेशान हैं मेरे तीन बच्चे हैं पति पत्नी के साथ हम 5 लोग हैं | सरकार द्वारा से हमलोग को  कुछ मिलना चाहिए | इसलिए कृपया हम लोगों को राशन की मदद कीजिए, खाने की बहुत दिक्कत है | संपर्क नंबर @9667332595 [168059 ]

Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »