एक माँ जनम देती है, दूसरी माँ पालती...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
एक माँ जनम देती है, दूसरी माँ पालती-
वो माँ मिट्टी का है, फिर भी सभी को दुलारती-
हरी भरी गहना उसकी, हरियाली उसकी शान-
लुटा देती सब कुछ अपना, हो न हो जान पहचान-
जो उसकी सेवा करता, लुटा देती अम्बर-
वो उसे सब कुछ देती, पोथी भर-भर कर...
Posted on: May 06, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जामुन की गुठली 100 ग्राम, करेला 100 ग्राम, मेथी 100 ग्राम, कुरई की छाल, जिसे पुटा छाल भी कहते हैं| 100 ग्राम, बेल की पत्ती 100 ग्राम, सदाबहार की पत्ती 100 ग्राम, बीजा लकड़ी पिसा 100 ग्राम सभी को साफकर, पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट सेवन करें| लाभ हो सकता है | मीठी चीजों से बचें | चावल, आलू, चाय, काफ़ी का उपयोग न करें| तेल, खटाई, मिर्च, मसाला, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मेघ बनकर बादल छाये, कड़की बादल बारंबार...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मेघ बनकर बादल छाये, कड़की बादल बारंबार-
चमचम बिजली चमकी, बूंदों की हुई वर्षा-
ताल तलईया हुई लबालब, जब बूंदों की पड़ी फुहार-
पेड़ पौधे झूमने लगे, हुई हवा संग पानी की बौछार-
नदी नाला भर-भर चली, मिलने सागर की ओर-
सागर बांहे पसारे खड़ा, मिला उनसे हो विभोर...
Posted on: May 05, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
मरईगुडा गांव में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, आंधप्रदेश से वापस आये 27 लोगो का इलाज किया गया-
ग्राम-मरईगुडा, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल बता रहे हैं| वहां पर कन्नापुरम आंधप्रदेश से लोग वापस आये हैं| जो नक्सली हिंसा से पीड़ित होकर वहां चले गये थे| गांव में आज एक मेडिकल कैम्प लगाया गया है| जिसमे डॉ हिमांसु जयसवाल अपने 8 साथियों के साथ लोगो का इलाज किया| 27 लोगो का इलाज किया गया| साथ में वहां के पटवारी भी उपस्थित रहे| इस दौरान बुखार, सर्दी जुकाम की बीमारी का इलाज हुआ| कोई गंभीर बीमारी नहीं फैली सब ठीक है|
Posted on: May 05, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG SONG STORY SUKMA VICTIMS REGISTER
आँखों से आंसू छलक रहा था, मन में लिया पिया का प्यार...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
आँखों से आंसू छलक रहा था-
मन में लिया पिया का प्यार-
दूर दराज में बैठा पिया-
आने की थी उसकी इंतजार-
एक प्रतीक्षा करती रहती, खोल अपने आँखों की दिवार...

