होले असी लोरिलो रे, पायों असन नोनी जवांगे रे...गोंडी गीत-

ग्राम पंचायत-बड़े मोरमा, विकासखण्ड-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनीषा नाग गांव के साथी के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
होले असी लोरिलो रे, पायों असन नोनी जवांगे रे-
ओले रीलो बोजुन पाती, ऐदे नोनी काय करुवां गे-
आय की लोरी लोरे-
एती तो यांकयावे चोडी चरुड गेली दूनी...

Posted on: May 06, 2019. Tags: BASTAR CG JAGDALPUR MANISHA NAAG SONG VICTIMS REGISTER

मछली जल में तैर रही थी, पड़ा मछुवार की आंख...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मछली जल में तैर रही थी, पड़ा मछुवार की आंख-
झट जाल फेका उसने, ले आया घर अपने साथ-
काटा धोया खूब रगड़ के, करी तेल में खूब लाल-
मिर्च मसाला रगड़ के पीसा, नमक डाला उसमे स्वाद-
डाली हल्दी काटा प्याज, भुना होते तक उसने लाल-
लहसुन मछली धनिया कटी, कढ़ाई ने किया झनकार...

Posted on: May 06, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : टॉन्सिल की बीमारी का घरेलू उपचार और परहेज-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी टॉन्सिल की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मेथी का दाना 50 ग्राम, सेंधा नमक 5 ग्राम, हल्दी 5 ग्राम, सोंठ 10 ग्राम, लौंग 5 ग्राम|
बनाने की विधि : सभी को 2 गिलास पानी में मिला कर उबाले, जब पानी आधा रह जाये (1 गिलास), तब उसे छान कर, सुरक्षित रख लें| गुनगुना रहने पर दिन में 3 बार 5-5 मिनट गरारा करें | इससे टॉन्सिल में आराम होता है |
परहेज : ठंडी चीज़ो से बचे| मिर्च मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे| मैदा, शकर, नमक का प्रयोग काम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

6 महीने से बिजली कनेक्शन टूटा है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-अतरैला, तहसील-जावा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उत्कर्ष साहू बता रहे हैं| उनके घर का विद्युत कनेक्शन 6 महीने से टूटा हुआ है| जिसके कारण उन्हें रात के समय अंधेरे में रहना होता है| दिक्कत होती है| कनेक्शन जोड़ने के लिये उन्होंने कई बार विद्युत कार्यालय और कर्मचरियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| अधिकारी ध्यान नही देते| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें: JE@9584224303, लाइन मैन@8358037383. संपर्क नंबर@6260316920.

Posted on: May 06, 2019. Tags: ELECTRICITY PROBLEM MP REWA SONG UTKARSH SAHU VICTIMS REGISTER

संसार मिट रहा है और गुलामी बढ़ रहा है...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
संसार मिट रहा है और गुलामी बढ़ रहा है-
हम लोग सरकार चुनते-चुनते पूरा जायदाद गवा दिये हैं-
रुके न जो झुके न जो, दबे न जो मिटे न जो-
हम इंकलाब है, जुलुम का जवाब हैं-
हर शहीद, गरीब का हमी तो ख्वाब हैं...

Posted on: May 06, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »