तितली उड़ी, तितली उड़ी...बाल कविता-
ग्राम पंचायत-दरभागुडा, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) से संगीता एक कविता सुना रही हैं :
तितली उड़ी, तितली उड़ी-
बस मे चढ़ी, बस में चढ़ी-
ड्राइवर बोला आजा मेरे पास-
तितली बोली हट बदमास...
Posted on: May 13, 2019. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG POEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कान से संबंधित रोगों का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कान से संबंधित रोगों का घरेलू उपचार बता रहे हैं| काली मुसली 10 ग्राम, पानी 2 कप, तेल 50 ग्राम इकठ्ठा कर लें| काली मुसली को 2 कप पानी में उबालें| जब वह काढ़ा बन जाये, तब 50 ग्राम तेल डालकर उसको उबालें| जब सभी जल जाये, तो ठण्डा कर सीसी में रख लें| 2-2 बूंद कान में सुबह-शाम डालने से कान संबंधी समस्या में आराम मिल सकता है| कान को रुई से साफ़ करें| किसी नुकसान होने वाली चीज का उपयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 13, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
ना होश रहा ना जोश रहा, आँखों से गया नींद...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
ना होश रहा ना जोश रहा, आँखों से गया नींद-
सारा रात बिता रहा, तारे रहता गिन-
भूख गया, प्यास गया, देख तन की सितलाई-
आँखों के आगे झूल रहा था, बुढ़ापा की परछाई-
हरदम याद आता रहता, बीती पलों की याद-
घुट कर रह जाता, करके उस पलों की याद...
Posted on: May 12, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है... कविता-
ग्राम-नवादा, विकासखण्ड-सिमरिया, जिला-चतरा (झारखण्ड) से राजू राणा एक कविता सुना रहे हैं :
माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है-
माँ जीवन के फूले में खुशबू का वास है-
माँ रोते हुए बच्चे का खुशनुमा पलना है-
माँ मरुस्थल में नदी या मीठा सा झरना है-
माँ लोरी है, गीत है, प्यारी सी थाप है-
माँ पूजा की थाली है, मंत्रो की जाप है...
Posted on: May 12, 2019. Tags: CHATRA JHARKHAND POEM RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जीवन में स्वास्थ्य रहने के सामान्य तरीके-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वास्थ्य रहने के उपाय बता रहे हैं| जीवन के स्वास्थ्य रहने के लिये| नियमित समय पर सोना, जागना, व्यायाम आदि करना चाहिये| संतुलित भोजन करना चाहिये| स्वास्थ्य खराब होने पर चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही दवा लें| जांच कराने के बाद बीमारी का पता चल जाता है| उसी के हिसाब से वैद्य या डॉक्टर से दवा ले सकते हैं| घरेलू उपचार करने का प्रयास करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
