मेहनत और ईमानदारी से काम करने का परिणाम अच्छा होता है...कहानी-

बहुत समय की बात है, एक किसान का लड़का जंगल की ओर जा रहा था| रास्ते में उसे एक केकड़ा मिला जो उसे अपने साथ चलने के लिये कहता है| फिर दोनों साथ चलने लगते हैं| आगे घनघोर जंगल मिलता है| जंगल में सांप और कौआ रहते थे | जिनसे पूरा राज्य परेशान था| राजा ने घोषणा कर रखा थी, जो सांप और कौआ से छुटकारा दिलायेगा| उससे अपनी बेटी की शादी कर देंगे| किसान का लड़का आराम करने के लिये बैठा ही था कि सांप और कौआ हमला करने लगे| तभी केकड़ा उसे बचा लेता है| ये सब गाय चराने वाला देखता रहता है| उसके बाद लड़का आगे बढ़ता है, तो देखता है, राज्य में उत्सव हो रहा है, पूछने से पता चलता है, चरवाहा ने सांप और कौआ को मार दिया है इसलिये उससे राजकुमारी की शादी हो रही है| फिर लडके ने राजा को सारी बात बताई, फिर उसकी शादी राजकुमारी से हो गई| लेकिन उसे बिना काम किये रहना, खाना पसंद नहीं आया तो उसने खेत में काम करना शुरू किया | लोगो के पूछने पर उसने बताया सभी काम करेंगे तो राजा और राज्य की उन्नति होगी|

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DURGESH PATEL SONG STORY VICTIMS REGISTER

हमें दूसरो की कमी को ही ध्यान नहीं देना चाहिये बल्कि उसे दूर कर अच्छाई को निखारना चाहिये...कहानी-

एक गांव में रामू नाम का एक गरीब किसान रहता था| रामू के पास एक छोटा सा खेत था| जिससे वह अपना घर चलता था| एक दिन वह बाजार में खेत के लिये बीज खरीद रहा था| तभी उसकी नजर दो बड़ी और सुंदर घडो पर पड़ती है, रामू दोनों घडो को खरीद कर घर की ओर चला जाता है| अगली सुबह वह दोनों घडो में लकड़ी बांधकर पानी भरने नदी में जाता है| वह पानी लेकर वापस आता है, तो देखता है कि एक घड़ा फूटा है, जिसमें आधा पानी है| ये देखकर वह निरास नहीं होता और अपने काम पर चला जाता है| दिन गुजरते जाते हैं| रामू प्रतिदिन उन्ही घड़े से पानी लाता है| ये सब देखकर फूटा घड़ा दुखी होता है कि फूटे होने के बाद भी रामू उसे फेकता नहीं उससे पानी लाता है| अगले दिन फूटा घड़ा अपने मालिक से दुखी होकर अपनी कमी को बताता है| रामू कहता है मुझे तुममे कोई कमी नहीं दिखाई देती| वह फिर पानी लेने चला जाता है | फूटा घड़ा रास्ते में खिले फूलो को देखकर अपनी कमी को भूल जाता है लेकिन वापस घर आधे पानी लाने पर दुखी होता है| तब रामू बताता है | रास्ते में जो सुंदर फूल देखकर तुम अपनी कमी को भूल गए थे वे फूल तुम्हारे वजह से ही लगे हैं, तुमसे जो पानी गिरता है उसी से वो फूल उगे हैं और इससे मुझे आमदनी भी होती है| इस कहानी से सीख मिलती है | हमें दूसरो की कमी को ही ध्यान नहीं देना चाहिये बल्कि उसे दूर कर अच्छाई को निखारना चाहिये|

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: RAKESH KUMAR SONG STORY VICTIMS REGISTER

किसी के बहकावे में न आकार सोच समझकर काम करना चाहिये...कहानी-

हिरन और सियार दोनों मित्र थे| दोनों एक सांथ कुएं पर पानी पीने के लिये जाते थे| दोनों एक दूसरे को सहारा देते हुवे पानी पीते हैं लेकिन सियार के मन में खोट होने के कारण वह हिरन को कुए में गिरा देता है| जिससे हिरन मर जाता है| उसी समय सियार आवाज लगता है जो हिरन को निकलेगा वो हिरन का सारा मांस खायेगा| वहीँ पास में कुछ किसान काम कर रहे होते हैं, वो आवाज को सुनकर आ जाते हैं| और हिरन को कुए से बाहर निकलकर उसका मॉस आपस में बाटने लगते हैं| तभी सियार अपना हिस्सा लेने आता है| तब किसान पूछते हैं| तुम यहां क्या कर रहे हो| हमने मेहनत से इसे निकला इस पर हमारा हक है| सियार ने कहा ठीक है| थोड़ा आग दे दो| किसानो उसे आग दिया और सियार ने उसे खेत में फेक दिया | किसानो के फसल जानने लगे तो सभी आग बुझाने के लिये भागे और सियार ने सारा मांस खा लिया | इस कहानी से सीख मिलती है कि किसी के बहकावे में न आकार सोच समझकर काम करना चाहिये|

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG STORY SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमें घमंड नहीं करना चाहिए और दूसरो की मदद करनी चाहिए...कहानी-

चुरकी और मुरकी दो बहन थी| चुरकी के बच्चे थे और मुरकी के नहीं थे| उनका एक भाई था जो गरीब होने के कारण बहनों को अपने गांव नहीं बुला पता था| चुरकी ने अपने भाई के घर जाने की सोची और बच्चो को बहन के पास छोड़कर चली गई| रास्ते में उसे बेर का एक पेड़ मिला| बेर ने उसे अपने आस पास सफाई करने को कहा चुरकी ने बेर की बात मान कर सफाई की और आगे बढ़ी| आगे एक गाय मिली| उसने मदद मांगी चुरकी ने उसकी भी मदद की| इस तरह रास्ते में मिलने वाले सभी की मदद करते हुए वह गांव पहुंची| भाई-भाभी से मिली कुछ समय बिताया और वापस चली गई| रास्ते में उसने जिनकी मदद की थी| सभी ने उपहार दिये| घर पहुंचने पर मुरकी ने बहन का स्वागत किया| उपहार देखकर उसने भी भाई के घर जाने का मन बनाया| कुछ दिनों बाद वह भाई के घर गई| उसे भी रास्ते में वो सभी मिले और मदद मांगे लेकिन मुरकी स्वभाव से घमंडी थी| उसने किसी की मदद नहीं की| भाई के घर पहुंचकर वह सब से मिली लेकिन उपहार न मिलने पर दुखी थी| वापस आते समय रास्ते में जिन्होंने मदद मांगी थी| मदद न करने के कारण सभी ने उसे बुरा बर्ताव किया| घर पहुंचकर उसने सारा हाल बहन को बताया| तब चुरकी ने कहा तुम सबके सांथ अच्छा व्योहार करती तो ऐसा नहीं होता|

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG STORY SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact : हमारे गांव बिजली नहीं थी, बार-बार आवेदन के बाद भी कारवाही नहीं हो रही थी, अब सीजीनेट साथियों के

ग्राम-दुलारा, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कांसीनाथ बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली नहीं थी| जिसके लिये वे विभाग में आवेदन कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों द्वारा आज कल कर काम को टाल दिया जा रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 3 महीने पहले रिकॉर्ड किया| जिसके बाद जनवरी 2019 के पहले गांव में बिजली लग गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नंबर@9589400363.

Posted on: Mar 17, 2019. Tags: ELECTRICITY IMPACT STORY KASINATH MP RIWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »