भजन गीत : करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु...
ग्राम-तालडेबरी, पोस्ट-पोथली, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार अजगंडे एक भजन सुना रहे है:
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु-
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु-
शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम-
विद्या का वरदान तुम्ही से पाये हम-
तुम्ही से है आगाज तुम्ही अंजाम प्रभु-
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु-
गुरुओ का सत्कार कभी न भूले हम-
इतना बने महान गगन को छुले हम-
तुम्ही से हर सुबह तुम्ही से शाम प्रभु-
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु-
सुबह सबेरे लेकर तेरा नाम प्रभु-
करते हैं हम शुरू आज का काम प्रभु...
Posted on: Nov 15, 2019. Tags: KUSH KUMAR RAIGARH CG SONG VICTIMS REGISTER
कविता : सूरज सा चमकू मैं, चन्दा सा चमकू मैं...
ग्राम-बागड़ोंगरी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रणजीत कुमार मंडावी और उनके साथ है स्कूली बच्चा तरुण पोटाई एक कविता सुना रहा है:
सूरज सा चमकू मैं, चन्दा सा चमकू मैं-
जगमग-जगमग द्वास, तारों सा दमकू मैं-
मेरी अभिलाषा है, फूलों सा महकू मैं-
सागर सा लहराऊ, सेवा के पद मैं-
सामानों सा मिट जाऊ, मेरी अभिलाषा है...
Posted on: Nov 15, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RANJEETKUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
शिव भजन : आगें है सावन के महिना संगी सारासोरों चल ना...
ग्राम पंचायत-जजावल, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) विजयप्रताप पोया एक गीत सुना रहें है:
आगें है सावन के महिना संगी सारासोरों चल ना-
सारासोरो ले जल उठा के शिवपुर मंदिर में जाबों-
सिंघरी पारा पोड़ी सरहरी प्रतापपुर में जाबों-
बोलबम के नारा लगाके शिवपुर धाम मा जाबों-
भोला बाबा के महिमा भारी मेहा आयें हो तोर दुवारी-
आगें है सावन के महिना संगी सारासोरों चल ना...
Posted on: Nov 15, 2019. Tags: SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER VIJAYPRTAP POYA
छत्तीसगढ़ी गीत : मै आये बस्तर जिला, जो आदिवासी जिला...
जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल बस्तर की खनिज संपदा एवं वन संपदा के बारे में छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से बता रहे है.
आया मोचो दंतेश्वरी, बुआ भेरम आये-
बले दंड तार बहे इन्द्रावती सुंदर मजो-
तुमके सरन सरन आये-
मै आये बस्तर जिला, जो आदिवासी जिला-
आया मोचो दंतेश्वरी, बुआ भेरम आये-
मै आये बस्तर जिला, जो आदिवासी जिला...
Posted on: Nov 15, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL JAGDALPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
आवास योजना में लेबर पेमेंट की, मिलने वाली राशि, साल भर से नहीँ दे रहे है...मदद करे.
ग्राम-पिपरखूटी, आश्रित गाँव-नवलपुर, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से
नन्द कुमारी बता रहीं है, साल भर पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने का लाभ दिया गया है, आवास योजना में लेबर पेमेंट 15 हज़ार होता है, जो कि मनरेगा के तहत दिया जाता है, वह पेमेंट आज तक नहीं मिला| सरपंच, सचिव को कई बोले लेकिन साल भर से बहाने बना रहे है| सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है, कृपया मजदूरी का बकाया पैसा दिलवाने में मदद करे.
सचिव@8319568146.CEOलोरमी@7974539283.
