चल न दीदी जाबो वो जंगल पथरा झाड...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं :
चल न दीदी जाबो वो जंगल पथरा झाड-
अडबड तेंदू चार पके हवे, झन कर तय बिचार-
पान मुखारी तोड़ आन बो, बेटी के हवय सगाई-
पतरी दोना खील डार बो, अडबड हवय मंगाई-
बेटी के सगाई मा, आहीं लोग लुगाई-
ओकर खातीर कहाथो वो, झन कर तय ठागुवाई...

Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में लू से बचने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्मी के दिनों में लू से बचने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| अमाड़ी या अमरु के फल जो लाल रंग का होता है| उसे 10 फल लेकर रात को एक गिलास पानी भिगोकर रख दें| सुबह उसमे मिश्री या शक्कर मिलाकर सरबत बनाकर सेवन करें| इसका सेवन करने से पेशाब में होने वाली जलन और गर्मी से राहत मिलती है| सुबह एक गिलास और शाम को एक गिलास सेवन कर सकते हैं| तरल पेय पदार्थ का सेवन करें| घर से बाहर जाने से पहले एक प्याज जेब में रखें| प्याज को शरीर के संपर्क में रखने से शरीर की गर्मी कम होती है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

बड़ो का अपमान और बेकार का अहंकार नहीं करना चाहिये...कहानी-

एक समय की बात है कलिंग राज्य में मकरध्वज नाम का एक अहंकारी राजा राज्य करता था| उसका कोई संतान नहीं था| एक बार उसके राज्य में दुर्वासा ऋषि आये| उन्होंने अपने आने का संदेश राजा के पास भेजा| राजा अहंकार वस उसके स्वागत के लिए नही आया| दरबारी से बोला ऋषि से कहो महाराज बुला रहे हैं| दरवारी ने वैसा ही किया| ऋषि ने इसे अपना अपमान समझा और क्रोधित होकर राजा को श्राप दिया| दुष्ट राजन मैंने तुम्हे स्वागत के लिये संदेश भेजा, लेकिन तुम नहीं आये| मै श्राप देता हूँ, तुम्हारे राज्य में 12 वर्ष तक वर्षा नहीं होगी| ये सुनकर राजा को पछतावा हुआ| वह तुरंत ऋषि के पैर पकड़कर बोला ऋषिवर मुझसे भूल हुई, माफ़ करें| आपका श्राप वापस लें| ऋषि बोले धनुष से निकला बाण वापस तरकश में नही जाता| बहुत बार विनती करने पर ऋषि को उस पर दया आ गया| वे बोले अपने राज्य में यज्ञ करो, गरीबो को दान करो| इससे श्राप ख़त्म हो जायेगा| राजा ने वैसा ही किया और उसका राज्य श्राप मुक्त हो गया| इस तरह उसका अहंकार खत्म हो गया|

Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...भजन गीत-

ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-रमकोला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी एक गीत सुना रही हैं :
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का-
सदा न रहा है, सदा न रहेगा जमाना किसी का-
आयेगा बुलावा तो जाना पड़ेगा-
सर को आखिर झुकाना पड़ेगा-
वहां ना चलेगा बहाना किसी का-
नहीं चाहिये दिल दुखाना किसी का...

Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG LAKSHMI PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मै काम करने में असमर्थ हूँ, 7 किलो चावल से गुजारा नहीं होता पाता...मदद की अपील-

टिकरा पारा, ग्राम पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से स्वरुप दास बता रहे हैं| वे काम करने में असमर्थ है| जिससे काम पर नहीं जाते है| तीन साल से ये समस्या है| उन्हें राशन कार्ड में 7 किलो चावल मिलता है| जिसमे गुजारा नहीं होता| उनका कहना है 35 किलो चावल मिलेगा तो गुजारा हो जायेगा है| वे परिवार में अकेले हैं| दिक्कत होती है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9589808588, रोजगार सहायक@9893637637. संपर्क नंबर@8964973228.

Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »