पोषण अभियान का 1400 रुपये मिलना था, 1 माह हो चुके हैं नहीं मिला है...
ग्राम-अंतरा, ठाड़ीपाथर, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव की निवासी अंगीता आदिवासी की समस्या से अवगत करा रहे हैं, अंगीता आदिवासी 16 जून 2020 को पोषण केंद्र में अपने कुपोषित बच्ची को लेकर भर्ती कराई थी, 15 दिन भर्ती रही, उनका कहना है कि सरकार द्वारा पोषण अभियान के तहत जो पैसा माता को 1400 रुपये मिलता है उन्हें नहीं मिला है, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबर पर बात कर पोषण अभियान का पैसा दिलाने में मदद करें: पोषण केंद्र संचालक@9399530235. संपर्क नंबर@9755067259. (AR)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG
उतरी भूटारो भुतरी माई...हल्बी गीत-
ग्राम पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दसमती हल्बी बोली में एक गीत सुना रही हैं:
उतरी भूटारो भुतरी माई-
तिलो नाये उटे नाइ-
पुटू काटो तुरी पुड़ो गा मोटा ले-
बाती बातो सोरे नाइ-
ससी बात सोरे नाइ... (AR)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags:
हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है, 10 साल से पानी की टंकी लगी है, पाइप नहीं लगा है...
ग्राम-जिरोहा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से सुषमा देवी के साथ अंजू कोल है जो बता रही ही कि जिरोहा आदिवासियों की बस्ती है उनको पानी की बहुत समस्या हो रही है और वहां पर 10 साल से एक पानी की टंकी लगी है लेकिन उसका पाइप आज तक नहीं बिछाई गई है | गाँव के लोग पानी के लिए बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9584924872. PHE@7047603066, 9425173278. (172374)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags: ANJU KOL REWA MP SONG SUSHMA DEVI VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भूमि आंवला पंचांग का उपयोग करना है, इसे सुखाकर चूर्ण बनाकर उपयोग कर सकते हैं, एक चम्मच चूर्ण सुबह और एक चम्मच शाम को शहद के साथ सेवन करना है, दूसरा प्रयोग क्वाथ बनाकर भी किया जा सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
गर्व से बोलो वन्देमातरम...गीत-
ग्राम-धनहा, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
गर्व से बोलो वन्देमातरम-
तोड़ दी 370 धारा चेहरे पर खुशहाली आई है-
दीप जलाओ खुशी मनाओ-
देश में आज एक और दिवाली आई है-
जो सच्चे हिन्दुस्तानी हैं उनसे हमको बैर नहीं-
सब आश लिये बैठे थे कब खुशियों के दिन आयेंगे-
जो गद्दार छुपे बैठे अब बाहर निकाले जायेंगे... (AR)
