खेत में काम करते समय गाया जाने वाला हल्बी गीत...
ग्राम पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सहदेई और सुकलदेई एक गीत सुना रही हैं जो हल्बी बोली में है, ये एक पारंपरिक गीत हैं, आदिवासी सामुदाय खेत में काम करते समय इस गीत को गाते हैं, ऐसे संदेसो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags:
बेरोजगार हैं अपने पंचायत में काम दिलाने में मदद करें जिससे बाहर न जाना पड़े...
ग्राम-अंतरा, पंचायत-छतैनी, पोस्ट-पनमार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेश कुमार कोल बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में फंसे थे, उनके पास आने के लिये कोई साधन नहीं था खाने की व्यवस्था नहीं थी, तब वे पैदल अपने घर आये हैं, उनका कहना है कि वे बेरोजगार हैं और वापस बाहर काम के लिये नहीं जाना चाहते हैं इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पंचायत में काम दिलाने में मदद करें: रोजगार सहायक@9981375746. सेकेट्री@9755289522, सरपंच@9589992946. संपर्क नंबर@9981520826. (AR)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags: MP PROBLEM RAJESH KOL REWA SONG VICTIMS REGISTER
मै अपने बबुआ को गिनती सिखाउंगी...गीत-
ग्राम पंचायत-उरुम दुगा, पोस्ट-महोरा, तहसील-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
मै अपने बबुआ को गिनती सिखाउंगी-
बोल दे बबुवा एक, तुझे मिलेगा केक-
थोड़ा तुम खाओगे, थोड़ा मै खाऊंगी-
बोल दे बबुवा दो, तुझे मिलेगा ढोल-
थोड़ा तुम बजाओगे, थोड़ा मै बजाऊंगी... (AR)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags: CG KORIYA PUNAM DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
बिजली नहीं होने से लोग परेशान, मदद की अपील...
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से निवासी रानी बता रहे हैं कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है, रात में जहरीले कीड़े घर में आ जाते हैं, बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं, सभी परेशान हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9752702921. JE@8349747681. (AR)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
आ गए आ गए सीजीनेट आ गए भैया रे...सीजीनेट गीत-
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर मध्यप्रदेश से कन्हैयालाल केवट सीजीनेट पर आधारित एक गीत सुना रहे है:
आ गए आ गए सीजीनेट आ गए भैया रे-
आ गए आ गए सीजीनेट आ गए दीदी वो-
नियम बड़ा जोर हवय गाँव-गाँव शोर हवय-
बोली बनी मीठ लागे रे...
