पुणे: राशन खरीदने को पैसे नहीं हैं, काम करने आये थे लॉकडाउन में फंस गए कृपया मदद करें...

प्रियंका नगरी, वाघोली, पुणे (महाराष्ट्र) से सागर रामेश्वर आड़े अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं, वह लॉकडाउन में काम करने गए थे और फंसे गए तब से उन्हें राशन की बड़ी समस्या का सामना करना पड रहा है ,उनके पास खाने के लिए राशन नहीं और कुछ खरीदने के लिए पैसे नहीं है,काम बंद हैं ,बच्चों के लिए एक टाइम खाना बनाकर खाते हैं इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें: संपर्क सागर रामेश्वर आड़े@9890749523. (169028) DW

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH SAGAR RAMESHWAR AADE SONG VICTIMS REGISTER

पालघर: खाने को राशन नहीं है बच्चों और परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, कृपया मदद करें...

नाला सोपारा पांडुरंगा चाल संतोष भवन, जिला-पालघर (महाराष्ट्र) से संतोष बता रहे है कि वे लॉकडाउन में अपने बच्चों के साथ फंसे हुए हैं ,उन्हें खाने पीने में काफी दिक्कत हो रही है | राशन नहीं है ,कहीं से भी मदद नहीं मिल पा रही है वे बहुत परेशान हैं,इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कृपया मदद करें :संपर्क-संतोष@8329991233 (168386) DW

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PALGHAR MH SANTOSH SONG VICTIMS REGISTER

पारम्परिक त्यौहार के बारे में बता रहे है...(माडिया)

ग्राम,पंचायत-आर्यवाडा,तालुका-भामरागड,जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से अक्षय गावड़े बता रहे हैं हमारे गाँव में कई तरह का त्योहार मनाते है पर प्रमुख रूप से बीजा पंडुम और पिंडी पंडुम त्योहार मनाते है(1)बीजा पंडुम सारे गाँव में सभी तरह के बीजों की पूजा की जाती है इसके बाद खेत में बोते है(2)पिंडी पंडुम इसके लिए गोटूल में गाँव के सभी लोग इकठा होते है फिर वहां पिंड पंडुम जो होता है उसमे धान-चावल का पूजन करते है ये त्योहार धान कटाई के के बाद नया चावल खाने के लिए मनाते है ये त्योहार अक्टूबर-नवम्बर माह के समय मनाते है|..CS

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: AKSHY GAWDE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MADIA STORY

22 मार्च से दिल्ली में फंसी हुई हूँ, मुझे छत्तीसगढ़ में अपने घर जाना है, कृपया मदद करें...

पंजाब नेशनल बैंक,डिस्पेंसरी वाली गली, रानीखेड़ा, दिल्ली से राधा अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं और २२ मार्च से दिल्ली में लॉकडाउन में फंस गई हैं ,और वह घर आना चाहती हैं उन्हें घर आने में समस्या हो रही हैं , वह छत्तीसगढ़ में ब्लाक – नवागढ़ जिला चाम्पा-जांजगीर आना चाहती है, इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही हैं ,कृपया उनकी मदद करें: संपर्क राधा@6269358757. DW

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM DELHI RADHA SONG VICTIMS REGISTER

दिल्ली : मेरे पति टेलर का काम करते थे लॉकडाउन के कारण काम बंद है, राशन की बहुत समस्या हो रही...

नर्गिस E-ब्लाक ख्याला मद्रासी कालोनी, जेजे कालोनी मकान नम्बर E-456 दिल्ली में रहते है, बता रही है कि उनके पति टेलर का काम करते थे लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है उसके कारण राशन की बहुत समस्या हो रही है, खाने की बहुत दिक्कत हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9211591715. (169054) DW

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI NARGIS SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »