स्वास्थ्य स्वर : खुजली की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी खुजली की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम का पंचांग (पत्ती, जड़, ताना, छाल, फल) 250 ग्राम, और काली मिर्च 20 ग्राम लें| सभी को कूट पीसकर चूर्ण बना लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द की दाल, सेम, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक का उपयोग न करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 11, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा...देश भक्ति गीत-

ग्राम-छतैनी, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से एक छोटी से बच्ची अल्का देवी एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं :
ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा-
ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर, वीरों ने है प्राण गँवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो, कुछ याद उन्हें भी कर लो-
जो लौट के घर ना आये, जो लौट के घर ना आये
ऐ मेरे वतन के लोगों, ज़रा आँख में भर लो पानी...

Posted on: Jun 11, 2019. Tags: ALKA DEVI MP PANNA SONG VICTIMS REGISTER

झुला रहे, झुला रहे, मोरी मैया के दुई लाल...भजन गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) राजकुमार काछी के साथी राम कावडे के साथ एक भजन गीत सुना रहे हैं :
झुला रहे, झुला रहे, मोरी मैया के दुई लाल-
झूला झुला रहे माँ-
कोन बन तोरे झूला डरे हैं-
काहे के तोरे झूला बनो है-
काहे के लागे डोर,झूला झुला रहे माँ-
कजनी बन तोरे झुला डरे हैं-
चंदन के तोरे झूला बनो है, रेशम लगे डोर...

Posted on: Jun 11, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : स्तन पर गांठ होने की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्तन पर गांठ होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| थूहर के 4 पत्ती लेकर उसे गौ मूत्र में मिलाकर चटनी जैसा पीस लें| लेप को गांठ वाले स्थान पर पट्टी में लगाकर बांध लें| 12 घंटे बाद उसे निकाल लें| इससे पूरा मवाद पट्टी पर आ जायेगा| ये प्रक्रिया सुबह-शाम 21 दिनों तक करें| लाल मिर्च पाउडर घी में भूनकर जला लें| उसके बाद उस स्थान पर लगायें इससे घाव भर जाता है| चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द की दाल, बैगन, भुनी मछली, गुड़ का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 11, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप की पाईप एक महीने से फटी हैं, पानी की समस्या होती है...मदद की अपील-

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे हैं| उनके घर के पास एक हैण्डपंप लगा है| जिसका पाईप एक महीने से फटी है| जिसके कारण हैण्डपंप उपयोग नहीं हो रहा है| गर्मी में इन दिनों पानी की बड़ी समस्या है| उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये संबंधित अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें : मकैनिक@8818846486, संपर्क नंबर@7581013471.

Posted on: Jun 11, 2019. Tags: MP OK PROBLEM RAMESH PRASAD YADAV REWA SIRMOUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »