स्वास्थ्य स्वर : गले के बैठ जाने या ठण्ड से ख़राब होने पर घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गले के बैठ जाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| धनिया फल 50 ग्राम और मिश्री 50 ग्राम, दोनों को साफकर पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार सेवन करें लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| गर्म चीजों का उपयोग करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जनकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| वैद्य एच डी गांधी@7879751110.
Posted on: Jun 21, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम का पंचांग अर्थात फल, फूल, पत्ती, जड़, ताना अदि, का चूर्ण 250 ग्राम 526 बना लें| उसके बाद 250 ग्राम कुटज की छाल का चूर्ण बना ले, और दोनों को मिलाकर सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट पानी के साथ सेवन करें| बैगन, चना, मटर, उड़द की दाल, मसूर की दाल, सेमी, गुड़, भुंजी मछली का सेवन न करें| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@7879751110.
Posted on: Jun 20, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जोड़ो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप गुप्ता जोड़ो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अलसी का बीज 50 ग्राम, अखरोट की गिरी 50 ग्राम, तेज पत्ता 50 ग्राम, दाल चीनी 50 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम, असगंध 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम लें| सभी को साफ़ कर सुखा लें| और चूर्ण बना लें| एक चम्मच चूर्ण सुबह नास्ते के बाद और रात को सोते समय सेवन करना है| इससे लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : दिलीप गुप्ता@8109855459.
Posted on: Jun 20, 2019. Tags: CG DILIP GUPTA HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये...गीत-
हल्दीबाड़ी, चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से ऋचा सूर एक कविता सुना रहे हैं :
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये-
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये-
खाके पीके, मोटे हो के चोर बैठे रेल में-
चोरो वाला डब्बा कट के पहुंचा सीधा जेल में-
नानी तेरी मोरनी को मोर ले गये-
बाकी जो बचा था काले चोर ले गये...
Posted on: Jun 20, 2019. Tags: CG KORIYA POEM RICHA SUR SONG VICTIMS REGISTER
पंछी का पर क़तर के कहते हैं, उडके दिखाओ...गीत-
चिरमिरी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गोपाल सूर एक संगीतमय गीत सुना रहे हैं :
पंछी का पर क़तर के कहते हैं, उडके दिखाओ-
जुवां काट के दुनिया वाले, कहते हैं तुम गाओ-
रोना चाहे रोना पाये दिल कितना मजबूर है-
किसे पता है कौन बताये किसे क्या मंजूर है-
लेके के आचल के तले, मुझको वरदान दिया-
मैंने देखा वही माँ ने जो ज्ञान दिया...
