स्वास्थ्य स्वर : गले के बैठ जाने या ठण्ड से ख़राब होने पर घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गले के बैठ जाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| धनिया फल 50 ग्राम और मिश्री 50 ग्राम, दोनों को साफकर पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार सेवन करें लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| गर्म चीजों का उपयोग करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जनकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| वैद्य एच डी गांधी@7879751110.

Posted on: Jun 21, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER