स्वास्थ्य स्वर : मुह में छाले होने पर घरेलु उपचार...
वैदय एच डी गाँधी प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से मुह में छाले होने पर उसका घरेलु उपचार कैसे करेंगे ये बता रहे है। सनाय की पत्ती 10 ग्राम, मिर्ची दाना 20 ग्राम, सेंधा नमक 1 चुटकी, एक ग्लास पानी में उबालकर उसे गुनगुना रहने पर गरारा करें। दिन में तीन बार प्रयोग करें। शाम को खाना खाने के बाद 10 ग्राम सनाय की पत्ती को एक ग्लास पानी में उबाले उसमे थोडा गुड या शक्कर मिला दें। जब वह एक कप बचे तब उसे निकाल दे और गुनगुना होने के बाद उसका सेवन करे इससे आपका शौच और पेट साफ होगा। ये काम लगातार तीन दिन तक करना होगा। इसके अलावा रोज गर्म पानी पीना और गर्म पानी से स्नान भी करना प्रमुख काम है। भोजन में सादे खिचड़ी, दाल चावल का उपयोग करें।
परहेज : खटाई, तेल, मिर्ची, मसाला, वरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jul 09, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, खासी, जुकाम का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सर्दी, खासी, जुकाम का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बारिश के दिनों सर्दी, जुकाम होना सामान्य हैं| ऐसी स्थिती में एक गिलास दूध में सोंठ और हल्दी दोनों को बराबर मात्रा में मिला लें| और गर्म कर लें| उसके बाद गुनगुना रहने पर सेवन करें| बच्चे के लिये बनाते समय मात्रा कम कर लें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jul 07, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खाज खुजली बीमारी का घरेलू उपचार -
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) वैद्य राघवेंद्र सिंह राय बारिस के दिनों में होने वाली खाज खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बारिस के दिनों में दूषित पानी के कारण खुजली हो जाती है| ऐसी स्थिती में नीम के फल का तेल ग्रषित भाग पर लगायें और 5-7 पत्ते नीम सुबह सेवन करें| चर्म रोग की समस्या में आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jul 07, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कायाकल्प चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कायाकल्प चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं | आंवला फल 250 ग्राम, मेथी भुनी हुई 250 ग्राम, अजवाइन भुनी हुई 250, वन जीरा 250 ग्राम और 30 ग्राम सेंधा नमक लें| ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति नमक का उपयोग न करें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन से एक घंटे पहले दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jul 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : फोड़े, फुंसी का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय शरीर में होने वाले फोड़े, फुंसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जखंपात की पत्ती को लेकर उसमे तेल लगाकर उसे हल्का गर्म कर उसमे लगाना है, जिससे फोड़ा से आराम मिल सकता है| यदि नया फोड़ा है तो सूख जायेगा| पुराना होने पर पक कर बहार निकल जायेगा| संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
