सारी दुनिया आह कर रही कृपा करो जगदीश...कविता-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व राम नवमी के अवसर पर एक कविता सुना रहे हैं:
रावण के तो दस शीश थे कोरोना के हजारो शीश – सारी दुनिया आह कर रही कृपा करो जगदीश-
सस्त्रो से है नहीं सम्भव इस असुर से संग्राम-
घर बैठे सब मिलकर बोलो जय हो जय श्री राम-
सारे जग में मचा रहा है यह असुर कोहराम-
ऐसी कोई औषधि बने जो इसके लिये हो विष-
सारी दुनिया आह कर रही कृपा करो जगदीश-
रावण के तो दस शीश थे कोरोना के हजारो शीश...

Posted on: Apr 02, 2020. Tags: CG CORONA POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

Impact : जर्जर भवन से विद्युत कार्यालय को अच्छे भवन में स्थापित करने से राहत मिली-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि विद्युत विभाग भवन जो ग्राम पंचायत में किराये पर दिया गया था उसकी हालत बहुत ख़राब थी इस जर्जर भवन की स्थिती को लेकर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद विद्युत कंपनी द्वारा विद्युत विभाग को सब स्टेसन के पास स्थापित कराया गया, जिससे भवन हालत से जो खतरा लोगो को था उससे निजात मिला, इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं को इस प्रयास के लिये धन्वाद दे रहे हैं साथ ही उन विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने इस पर त्वरित कारवाही की | राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Mar 31, 2020. Tags: CG IMPACT STORY RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

अम्बे जगदम्बे दुर्गे...भजन-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व नवरात्री के अवसर पर एक भजन सुना रहे हैं:
अम्बे जगदम्बे दुर्गे-
मुझे सच्चा एक मनुष्य बना-
मन का कूड़ा साफ करके-
मेरे मन को अति दिव्य बना-
मेरे इन चरणों को तू पंख की ओर चला-
मेरे ईन करणों को तू ज्ञान चर्चा मुक्ति सुना...

Posted on: Mar 31, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

चाइना से उड़कर चैना...कविता-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व कुछ पंक्तियाँ सुना रहे हैं:
चाइना से उड़कर चैना-
खो बैठे सुख और चैना-
कभी लुटा मेहंदी के नाम पर-
कही लुटा मोबाईल के नाम पर-
प्लास्टिक के चावल बेचे-
प्लास्टिक के अंडे...

Posted on: Mar 30, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHAV

Impact : नियम पालन कराने को लेकर सुरक्षा कर्मियों के व्यहार में बदलाव...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि कोरोना वायरस से बचाने के लिये देश के प्रधानमंत्री देश में लॉक डाउन किये हैं, ये सफल हो इसके लिये लोग नियमो का पालन कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उन्हें पुलिस की बर्बरता पूर्व व्यहार का सामना करना पड़ा, कारण जाने बिना प्रताड़ित करने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसको उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद इस संबंध में अधिकारियों से बात हुई, और उस पर कारवाही हुई, अब स्थिति में सुधार हो गया है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Mar 30, 2020. Tags: CG CORONA IMPACT STORY RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »