हैंडपंप नहीं है, कुआं सूख गया है, दूर से तालाब, डबरी और नदी से गंदा पानी लाकर पीते हैं...
मुहारी पारा, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड 1 में 5-6 घर की बस्ती है और मुहारी पारा में नलकूप की बहुत समस्या है| वे लोग एक किलोमीटर दूर पानी लेने जाते हैं एक कुआं था वो भी सूख गया है तो वे लोग तालाब, डबरी और नदी से पानी लाकर पीते है जो बहुत दूर है तो उनको कहना है उनके पारा में एक हैण्डपम्प खुदवा देते तो उनको पानी की सुविधा हो जाती| कृपया इन अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प खुदवाने में मदद करें: कलेक्टर@07775266117, P.H.E. विभाग@8120171919, सरपंच@7987796026. कैलाश पोया@9753553881.
Posted on: Jun 01, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया हिंदी के प्रसिद्ध कवि स्व हरिवंश राय बच्चन जी की कविता का पाठ कर रहे हैं:
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती-
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है-
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है-
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है-
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है-
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती-
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है-
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है-
मिलते न सहज ही मोती गहरे पानी में-
बढ़ता दुगुना उत्साह इसी हैरानी में-
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती-
असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो-
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो-
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम-
संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम-
कुछ किये बिना ही जय जयकार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...
Posted on: May 30, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
सीजीनेट में रिकार्ड करने के बाद अधिकारी आये थे, बोला नलकूप लग जाएगा पर कुछ नहीं...
ग्राम-देवरी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया
बता रहे है कि वार्ड 1 में पानी की बहुत समस्या है. 2017 में सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था, उसके बाद अधिकारी जांच करने के बाद बोले थे कि नलकूप लग जायेगा परन्तु आज तक कुछ नहीं हुआ है| नदी तालाब कुएं से पानी ला रहे है, कुएं का पानी भी सूखने की कग़ार पर है, किलोमीटर दूर से अभी तालाब का पानी पी रहे है, जिसका पानी पीने से गाँव के बच्चे बीमार पड़ रहे है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया मदद करे: P.H.E@8120171919, S.D.O@9425254247, कलेक्टर@07775266117. पोया@9753553881.
Posted on: Apr 29, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
पहले खूब जंगल और जानवर थे, खूब बारिश होती थी अभी जंगल ख़त्म, पानी का अकाल है...
ग्राम-सोनगारा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनीलाल टेकाम अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बता रहे है कि हमारे यहाँ पहले बहुत घना जंगल हुआ करता था, यहाँ पर जंगली जानवर भी खूब रहते थे जैसे भालू, बघवा, टीटवा सभी, राजा यहाँ शिकार खेलने आते थे| लेकिन जैसे जैसे आबादी बढ़ती गई, जंगल की कटाई भी ख़ूब हुई, जिसके कारण जंगली जानवर भी धीरे-धीरे विलुप्त होते गए. बारिश बहुत होती थी कभी सात दिन लगातार. लेकिन अब हालात यह है कि धूप दिनों दिन आग उगल रही है, और बारिश भी कम हो गई, जंगल को सुरक्षित रखे ताकि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रहे.
Posted on: Apr 24, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
धरती फोड़ कोयला हेरे, परदेश में भेजाय, यहाँ मजदूर किसान तड़प-तड़प रो जाये...कविता
ग्राम-देवरी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया
एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे है:
लम्बा डब्बा जोड़े भाई, वो चोर गाड़ी का है-
धरती फोड़ कोयला हेरे, परदेश में भेजाय-
यहाँ मजदूर किसान, तड़प-तड़प रो जाये-
अपने होंके धरती ला बेचे, समझ नहीं आये-
आगु वंश बर सोचे नही, पाछु मूढ़ धर पछताए-
झिन बेचा ये धरती ला, माता का है-
ये धरती हर सभो जन ला, पालन कर के दुनिया ला दिखाये-
धरती हर हमर जीवन ला, कथेक सुगर कहलाये...

