आया हूँ मै यहां ईशु तेरे दरबार मे...भक्ति गीत

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से एल्सिबा और बिमला एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
आया हूँ मै यहां ईशु तेरे दरबार मे-
दरबार में हाँ तेरी स्तुति,दरबार में हो अराधना-
दरबार में हाँ तेरी स्तुति,दरबार में हो अराधना-
आया हूँ मै यहां मै शान्तन तेरा ईशु मै शान्तन तेरा-
शान्तन हूँ मै तेरा मै ना शरमाउंगा-
शान्तन हूँ मै तेरा ना घबराउंगा(169116).CS

Posted on: Jun 03, 2020. Tags: AELSIBA BIMLA BHAMRAGAD GADCHIROLI MH RELIGION SONG VICTIMS REGISTER

चोर पुलिस की कहानी...माडिया भाषा में-

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से अक्षय गावडे माडिया भाषा में एक कहानी बता रहे है:
एक महिला थी जिसके दो बेटे थे | बड़ा बेटा पढाई करता था तो छोटा बेटा चोरी | जब भी चोरी कर के लाता था उसकी मा बहुत खुश होती थी | धीरे-धीरे उनका बड़ा बेटा पढ़ लिखकर पुलिस बन गया तभी एक दिन अचानक छोटे बेटा एक महिला की लूट-मार खून करने में पकड़ा गया | वहां से भागने लगा भागते-भागते बड़ा भाई मिला तो बोला भाई मेरे पीछे पुलिस है मुझे बचा लो भाई ने अपना कपडा उसे दे दिया और उसका पहन लिया | पुलिस के आने के बाद छोटे भाई ने कहा इसने चोरी की है तो पुलिस ले जाकर फांसी की सजा सुना दी | आखिरी इच्छा पूछने पर मां से कहा मां आप चोर का सपोर्ट कर रही थी जिसकी सजा मुझे मिली। CS

Posted on: Jun 03, 2020. Tags: AKSHY GAWDE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH STORY

पढाई करने से लोगो को हर तरह की नौकरी सरकार दे रहा है इसलिए पढाई करना बहुत जरुरी है...

ग्राम पंचायत-आर्यवाडा, तालुका-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से अक्षय गावडे माड़िया गोंडी भाषा में मोहन यादव को बता रहे हैं कि हमारे गाँव के सभी लड़के-लड़कियां पढाई करते है पढाई करने से लोंगो को हर तरह का नौकरी सरकार दे रहा है इसलिए पढाई करना बहुत जरुरी है |जो कोई नही पढ़ा लिखा है उन्हें अपने जीवन यापन करने में बहुत परेशानी होती है इसलिए हम सभी को कह रहे है कि सभी कोई मन लगाकर पढ़े और आगे बढ़े CS

Posted on: Jun 03, 2020. Tags: AKSHY GAWDE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH EDUCATION GONDI MADIA

पारम्परिक त्यौहार के बारे में बता रहे है...(माडिया)

ग्राम,पंचायत-आर्यवाडा,तालुका-भामरागड,जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र) से अक्षय गावड़े बता रहे हैं हमारे गाँव में कई तरह का त्योहार मनाते है पर प्रमुख रूप से बीजा पंडुम और पिंडी पंडुम त्योहार मनाते है(1)बीजा पंडुम सारे गाँव में सभी तरह के बीजों की पूजा की जाती है इसके बाद खेत में बोते है(2)पिंडी पंडुम इसके लिए गोटूल में गाँव के सभी लोग इकठा होते है फिर वहां पिंड पंडुम जो होता है उसमे धान-चावल का पूजन करते है ये त्योहार धान कटाई के के बाद नया चावल खाने के लिए मनाते है ये त्योहार अक्टूबर-नवम्बर माह के समय मनाते है|..CS

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: AKSHY GAWDE BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MADIA STORY

हमारे आंगनबाड़ी स्कूल में ब्लेकबोर्ड नही है तो हम काले पेन्सिल से दीवाल में लिखकर पढ़ाते है...

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सपना रामटेके बता रही है हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं हमारे स्कूल में 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष के बच्चे रहते है उन्हें हम पढ़ाते है पढ़ाने में बहुत दिक्कत होता है| हमारे स्कूल में लिखने के लिए ब्लेकबोर्ड नही है तो हम काले पेन्सिल से दीवाल में लिखकर पढ़ाते है और छोटे-छोटे गीत सिखाते है इन्हें जैसा खेल पसंद होता है वैसे ही खेल खेलाते है और इसके अलावा जो प्रेगनेन्ट महिला होते हैं उन्हें बताते है की ऐसे समय क्या-क्या खाना, खाना चाहिए, कितना आराम करना चाहिए और क्या-क्या सावधानी रखना चाहिए| संपर्क @9422938554(168472).CS

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH EDUCATION SAPNA RAMTEKE SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »