लॉकडाउन में फंसे है राशन नहीं है भूखे रहना पड रहा है, कृपया मदद करें...

सीमा देवी बता रही है कि याकूब पुल सेक्टर 83 गौतम बुद्ध नगर नोएडा में लॉकडाउन के कारण फंसे है उनके पास खाने पीने के लिए राशन नहीं है 5 बच्चे है भूखे रहना पड़ता है | पैसे भी नहीं है उधारी राशन मांगने से दुकानदार भगा देते है | खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि राशन की व्यवस्था कराई जाए | संपर्क नम्बर@6207006746.(166336)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA SEEMA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

जो जरुरी है "विद्यालय" वो बंद है और जो जरुरी नहीं है "मदिरालय" उसे चालू रखा गया है...

दिल्ली से राजेश पाठक बता रहे हैं, नत्थूपुरा गाँव में एक शराब की दुकान है, जिसमें
आज नत्थूपुरा गाँव से लेकर प्रदीप विहार तक शराब लेने वालों की लाईन लगी है, कड़ी धूप है लेकिन लोग बिना परवाह किये लगे हैं, उनका कहना है कि देश में विद्यालय बंद है, देवालय बंद है लेकिन मदिरालय खुला है, आज पढाई के लिये विद्यालय खोलने की आवश्यकता है लेकिन वो बंद है, जो गरीब है, मजदूरी कर जीते हैं उनके बच्चे ऑनलाइन पढाई नहीं कर सकते हैं, क्योकि उनके पास साधन नहीं है, जो देश के विकाश के लिये आवश्यक है वो बंद है और जो अपराध, अव्यवस्था को जन्म देता है, उसे शुरू कर दिया गया है| सम्पर्क नम्बर@9350166110. (166421)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे है, खाने की बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...

सचिन दीपक भट्वावार ग्राम-दिघरस, जिला-यवतमाल (महाराष्ट्र) के रहने है | वे अभी लॉकडाउन के कारण वागोली जिला पुणे में फंसे है, उनको पास खाने पीने के लिए बहुत समस्या हो रही है , लॉकडाउन के कारण घर भी नहीं जा पा रहे है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि उनके लिए खाने कि व्यवस्था कराई जाये | संपर्क नम्बर@8308773873.(166335)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE SACHIN DEEPAK BHATTAVAR SONG VICTIMS REGISTER

काम नहीं, पैसे ख़तम, सरकार से अनुरोध है कि हमें अपने घर वापस रीवा जाने की मदद कर दे...

मैं संतोष कुमार यादव, ग्राम फुलमजरा जिला रीवा मध्यप्रदेश से | हमारा मोबाइल नंबर है 6398610380 | मैं यहां मथुरा रिफाइनरी के 9 नंबर गेट के पास फंसा हूँ भगवती कॉलोनी में | काम नहीं है | परिवार के साथ फंसा हूँ | किसी तरह दो महीना चला लिया अब नहीं हो पा रहा, पैसे ख़तम हो गए हैं | कोई मदद नहीं करता है | सरकार से अनुरोध है कि हमें अपने घर वापस रीवा जाने की मदद कर दे | मकान मालिक दो महीने का किराया मांग रहा है | कोई नहीं सुनता कोई मदद नहीं करता, बाहर निकलते हैं तो पुलिस मारती है पंचायत वाले भी कोई मदद नहीं करते | संतोष कुमार यादव@6398610380. (166437)

Posted on: May 05, 2020. Tags: CORONA Mathura UP

Impact: लॉकडाउन में परिवार के साथ फंसे हैं, खाना की समस्या दूर हुई...

नयागाँव, सेक्टर 87, नोयडा, उत्तर प्रदेश से अरमान आलम (माता) सोनिया खातून बता रही हैं कि वे बिहार के रहने वाले हैं, लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ फंसे हैं, उनके पास खाने की व्यवस्था नहीं थी, खाने की समस्या हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उन्हें खाना मिल गया है| इसलिये वे
मदद करने वाले सभी सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं संपर्क नंबर@9262378041.

Posted on: May 05, 2020. Tags: ARMAN ALAM CORONA IMPACT STORY NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »