स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गैस का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सुबह खाली पेट लहसुन की 3 कली छिलका निकलकर, मुनक्के के साथ दिन में दो बार सेवन करने से गैस की समस्या में आराम मिल सकता है| ये प्रक्रिया लगातार एक सप्ताह तक कर सकते हैं| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा ना करें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Aug 18, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

तेहा पाले ना मईया, उठा ले ना ओ...भजन गीत-

मनेद्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक भजन गीत सुना रही हैं :
भुइया मा बईठे कन्हैया है ओ-
तेहा पाले ना मईया, उठा ले ना ओ-
भुईया मा बैठे-बैठे माटी ला खवाथे-
माखन और मिश्री खिला देना ओ-
तेहा पाले ना मईया, उठा ले ना ओ-
भुईया मा बैठे-बैठे टुकुर-टुकुर देखाथे-
काली कमालिया ओढ़ा दे ना ओ-

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: CG MANENDRAGARH SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

सतरंगिया लहराय मोर बुढा देव...गीत-

जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से रावेन्द्रसाय उइके एक गीत सुना रहे हैं :
सतरंगिया लहराय मोर बुढा देव-
कोन मढ़ा है तेरो ठाना कोन है पूजन हार-
कोन करत है, तोर सुमरनी-
कोन करे गुडगान देवा मोरे-
सतरंगिया लहराय मोर बुढा देव-
साज मढ़ा है तेरो ठाना कोया पूजन हार...

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: MP RAVENDRASAI UIKEY SEONI SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में स्कूल नहीं बच्चो को 3 किलोमीटर दूर पढ़ने जाना पड़ता है...

ग्राम-घंडबरा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं|उनके गाँव में आंगनवाडी स्कूल नहीं है| उनके गाँव से 3 किलोमीटर दूर सरेखा में स्कूल है| जहाँ पर बच्चे पढ़ने जाते हैं| बच्चो को स्कूल जाने में दिक्कत होती है| रास्ते में मवेसी, गाड़ी का डर होता है| परिवार को चिंता होती है| वहां 30 बच्चे हैं| गाँव के निवासी सोहागी, सरनवती का कहना है| गाँव में स्कूल हो तो बच्चो को दूर पढ़ने जाना नहीं पड़ेगा| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गाँव में स्कूल शुरू कराने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118, CEO@9310245077. संपर्क नंबर@8668496368.

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

4 साल पहले विस्तापित बैगा परिवारों को ना घर मिला, ना मुवावजा...मदद की अपील-

ग्राम-घंडबरा, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बेसाहू बता रहे हैं| भोरमदेव अभ्यारण से उन्हें वन विभाग द्वारा उस इलाके में सड़क के किनारे विस्थापित कर दिया गया था| वे सभी बैगा जनजाति के लोग हैं| 4 साल से 35 परिवार झोपड़ी बनाकर गाँव में रह रहे हैं| उन्हें ना रहने के लिये घर मिला है, ना मुवावजा मिला| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर, मुवावजा दिलाने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118, CEO@9310245077. संपर्क नंबर@8720822286.

Posted on: Aug 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »