20 साल से बिजली नहीं है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-भंडारगुडम, पंचायत-पदरायगूडेम, ब्लाक-कुकनूर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से मडावी इडमा बता रहे हैं| वे 20 सालों से गाँव में रह रहे हैं| आज तक गाँव में बिजिली नहीं है| लोगो को रात में बहुत परेशानी होती है| रात को साँप, बिच्छू, जहरीले कीड़ो का खतरा रहता है| समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने कलेक्टर के पास और अधिकारीयों को पास कई बार आवेदन दिया है| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : विधायक@9849855444. संपर्क नंबर@9347197121.

Posted on: Aug 01, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH NARAYANA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WEST GODAVARI

स्वास्थ्य स्वर : गेंहू के ज्वारे का रस बनाने का घरेलू तरीका-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गांधी गेंहू के ज्वारे का रस बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| जिन्हें खून की कमी हो वे इसका उपयोग कर लाभ ले सकते हैं| गेहूं के ज्वार को सात जगह एक-एक दिन के अंतराल में बुवाई कर दें| जब दाने अंकुरित होकर बढ़ जायें, तब उसे जड़ के ऊपर काट लें| उसमे गिलोय के 20 ग्राम टुकड़े काटकर मिला लें| उसके बाद उसका जूस निकाल लें| और मिश्री मिलाकर खाली पेट सेवन करें| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Aug 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

ये खोली ला बान मारे...गीत-

ग्राम-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुरराम साहू अपने साथी के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
ये खोली ला बान मारे-
बोली के रस दब सजगा-
ये खोली के हवय उट पुट रसदा-
ये खोली ला बान मारे-
ये खोली ला समुज बुताय ले-
सिरा की कुदाईया रुपनी लगईय...

Posted on: Aug 01, 2019. Tags: CG CHATURRAM SAHU KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

ब्राम्ह लिखे भगवान, ब्राम्हा लिखे भगवान...गीत-

ग्राम-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चोरवा एक गीत सुना रहे हैं :
ब्राम्ह लिखे भगवान, ब्राम्हा लिखे भगवान-
ब्राम्ह पढ़े पोथी कालेज चुनी रे-
राम ला भोजाल आय चीता ला हराय-
शरन पा के चरन टेके, बैठे हे बिचारी-
ब्राम्हा लिखे भगवान...

Posted on: Aug 01, 2019. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

जम्पा के जमती फहारे पाके ली...गीत-

ग्राम पंचायत-धूमाडांड भगतपरा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी एक गंगा दशहरा गीत सुना रहे हैं :
जम्पा के जमती फहारे पाके ली-
प्रभू मिरोमा-
गंगा माई लहर देहे रे-
जम्मो सीजीनेट सुनईया मन-
अपन आदिवासी परंपरा ददरिया उधवा ला-
गावा सीजीनेट हर तोर लेहे रोजीना संदेश रिकॉर्ड करा मिरुमा...

Posted on: Aug 01, 2019. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »