मिल जुली रहब ये जमाना में, तबे बढ़ब आगे-आगे...गीत...
ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मसगा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार आयाम एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
मिल जुली रहब ये जमाना में, तबे बढ़ब आगे-आगे-
ईहा कर आदिवासी हवें कर मूलनिवासी-
सरखो हे गोत्र हमर करले गा चिन्हारी-
मिल जुली रहब ये जमाना में तभे बढ़ाबे आदिवासी-
Posted on: Sep 01, 2019. Tags: CG RAJKUMAR AYAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य केंद्र द्वारा महिलाओं के ईलाज और उन्हें जागरुक करने का काम किया जाता है-
ग्राम-बेलर, विकासखण्ड-लोहंडीगुड़ा , जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से ज्योत्सना उप्पल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलर में कार्यरत हैं| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर क्या व्यवस्था है| उसके विषय में बता रही हैं| वे होस्टल में लड़कियों को सुविधा उपलब्ध कराती हैं| उन्हें आयरन की दवा देती हैं| इसके साथ ही जो महिलायें गर्भवती होती हैं| उनको आयरन की दवा दिया जाता हैं| समय-समय पर जाँच किया जाता है| माहवारी की दवा दिया जाता है| टीटी के इंजेक्सन लगायें जाते हैं| लडकियों को जानकारी दिया जाता हैं| समस्या होने पर रोगी को हास्पिटल लाने के लिये गाड़ी की सुविधा दी जाती है| जटिल स्थिती में दूसरे हस्पिटल रिफर किया जाता हैं|
Posted on: Aug 31, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG HEALTH JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER
जीवन में सोच करा रे भाई...गीत-
ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक गीत सुना रहे हैं :
जीवन में सोच करा रे भाई-
कठिन में मानुष तन पाई-
आठ लाख चौरासी जीव मरिके-
मानुष तन में आई-
जीवन में सोच करा रे भाई-
कठिन में मानुष तन पाई...
Posted on: Aug 31, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
डारा लोर गेहे, डारा लोर गेहे...कर्मा गीत-
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
डारा लोर गेहे, डारा लोर गेहे-
बैठे हे चिरैया, डारा लोर गेहे-
डारा लोर गेहे, डारा लोर गेहे-
साजा होतिस काट लेतेव-
सराई कैसे काटो हाय हाय-
कागज होतिस बाँट लेतेव-
करम कैसे बांटो, ढारा लोर गेहें-
गलीच गलीच जात रहेव, काबर मारें गोटी-
डारा लोर गेहे, डारा लोर गेहे...
Posted on: Aug 31, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुमारगनिया, पोस्ट-बाजार चारभाठा, तहसील-सहसपुर लोहरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कनकराम कौशिक पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पीपल के 4 से 5 नये पत्ते जो गुलाबी रंग के होते हैं| उसे लें और एक चम्मच मिश्री या शक्कर लेकर दोनों को मिलाकर पीसकर चटनी बना लें| उसके बाद एक गिलास पानीं में खोले और कपड़े से छानकर खाली पेट सेवन करें| यह प्रकृया दिन में दो बार सुबह शाम करें| इससे पीलिया बीमारी में आराम मिल सकता है| 3 से 7 दिन तक दवा का सेवन कर सकते हैं| दवा का उपयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क कर संबंधित विषय पर जानकारी लें : संपर्क नंबर@9179998149.

