बेरोजगार हूँ, आर्थिक स्थिति ख़राब है, कृपया मदद करें...

ग्राम-सिलपरी, जिला-रीवा(मध्यप्रदेश) से विष्णु कुशवाहा अपनी समस्या से सीजीनेट स्वर के साथियों को अवगत करा रहे है वह बेरोजगार हैं| उनके परिवार में कमाने योग्य उनके अलावा कोई भी नहीं है| बहन की शादी करनी है, उसके लिए भी पैसे नहीं हैं| काम है न पैसा है और आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है, इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें:संपर्क-विष्णु कुशवाहा@7987073398. (169340) NP

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: REWA MP VISHNU KUSHWAHA PROBLEM

आज हमारे इलाके में टिड्डी दल आया, उसको हमने शासन की मदद से ड्रम बजाकर जंगल में भगाया...

डभौरा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश जी उनके यहाँ टिड्डी दलों के प्रवेश के विषय में जानकारी दे रहे हैं | वे बता रहे हैं कि टिड्डीदल ने आज उत्तर प्रदेश के बॉर्डर से उनके क्षेत्र में प्रवेश किया, टिड्डियों का दल 4 किलोमीटर लम्बा और 1 किलोमीटर चौड़ा था | उनके आते ही अँधेरा छा गया था | पंचायत सचिव मौके पर मौजूद थे, उन्होंने तुरत ड्रम बजवाया और  टिड्डीदल जंगल की ओर मुड़ गए | जब तक टिड्डी दल इलाके में था तब तक पूरे इलाके में उनकी टट्टी की जैसे बारिश होती रही, कोरोना के बाद यह बहुत ही घातक समस्या है | टिड्डीदल सब्जियों और वृक्षों के लिए अत्यधिक नुकसानदेह है, ये पूरे पत्तों को सफाचट कर जाते हैं | : संपर्क-जगदीश@9109784723. (169658) NP

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: AGRICULTURE REWA MP JAGDISH

Impact : सन्देश रिकॉर्ड कराने के बाद दो हफ्ते के बाद रोड़ बनाना शुरू किये गये, सभी गाँव वालें ख़ुश है...

जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल और उनके साथ है ग्राम कट्टागुढ़ा के निवासी सोहन भद्रा वे बता रहे है गाँव से करीब 5 किलोमीटर दुरी पर रोड़ बहुत ही ख़राब था जो मैन रोड़ को जाती है रोड़ बनवाने के लिए सरकारी विभाग में कई बार बात करके आवेदन दिए परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये रोड़ ख़राब होने कारण कई दिक्कतें का सामना करना पड़ रहा था इसलिए सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये जिसके पश्चात् सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर दो हफ्ते के अंदर रोड़ बनना शुरू किये गये इस प्रकार से समस्या का निदान कराने में मदद किये इसलिए समस्या से संबधित अधिकारीयों एंव सीजीनेट सुनने सेल साथियों को धन्यवाद कर रहें है. संपर्क 9347485369. RK

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: IMPACT KANHAIYALAL KEWAT SONG SUKMA CG VICTIMS REGISTER

बन्दर मामा पहन पजामा दावत खाने आये....कविता

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से जानवीरानू धुर्वा एक कविता सुना रही है:
बन्दर मामा पहन पजामा दावत खाने आये-
पीला कुर्ता टोपी जूता वह बहुत इतराए-
जलेबी में जी चाहा मुह में रखा गप से-
नरम नरम था गरम गरम था-
जीभ जल गई झट से   CS

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH JANVIRANU DHURWA KAVITA SONG VICTIMS REGISTER

5 एकड़ में बगैर सिंचाई के 5 माह में सब्ज़ी बेचकर 2 से ढाई लाख कमा लेता हूँ, नौकरी करना ज़रूरी नहीं है ...

ग्राम-नीलावरम, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ अर्जुन मरकाम अपनी सफलता की कहानी बता रहे हैं | इस जमाने में युवा नौकरी के पीछे भागते हैं और नौकरी नहीं मिलती तो कुछ कर नहीं पाते ऐसे में युवा हताश न होवें और खुद का कुछ काम या खेती पर ध्यान देवें और अच्छी आमदनी करें | अर्जुन बता रहे हैं कि उन्होंने नौकरी के जगह खेती किसानी के काम को चुना और सब्जी की खेती करते हैं | अक्टूबर से जनवरी तक वह सब्जी लगाते हैं और 2 से ढाई लाख रुपये आमदनी करते हैं, जबकि उनके पास पानी की सुविधा नहीं है क्योंकि बोर सक्सेस नहीं हुआ वह युवाओं को भी नौकरी की जगह आत्मनिर्भर कार्य की ओर बढ़ने कह रहे हैं:संपर्क-अर्जुन मरकाम@9422300674. (169752) NP

Posted on: Jun 14, 2020. Tags: AGRICULTURE SUKMA CG KANHAIYALAL KEWAT

« View Newer Reports

View Older Reports »