आज हमारे इलाके में टिड्डी दल आया, उसको हमने शासन की मदद से ड्रम बजाकर जंगल में भगाया...
डभौरा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश जी उनके यहाँ टिड्डी दलों के प्रवेश के विषय में जानकारी दे रहे हैं | वे बता रहे हैं कि टिड्डीदल ने आज उत्तर प्रदेश के बॉर्डर से उनके क्षेत्र में प्रवेश किया, टिड्डियों का दल 4 किलोमीटर लम्बा और 1 किलोमीटर चौड़ा था | उनके आते ही अँधेरा छा गया था | पंचायत सचिव मौके पर मौजूद थे, उन्होंने तुरत ड्रम बजवाया और टिड्डीदल जंगल की ओर मुड़ गए | जब तक टिड्डी दल इलाके में था तब तक पूरे इलाके में उनकी टट्टी की जैसे बारिश होती रही, कोरोना के बाद यह बहुत ही घातक समस्या है | टिड्डीदल सब्जियों और वृक्षों के लिए अत्यधिक नुकसानदेह है, ये पूरे पत्तों को सफाचट कर जाते हैं | : संपर्क-जगदीश@9109784723. (169658) NP
