यदि समय को पहचान लिया आपने...कविता -

बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार नववर्ष की शुभकामनाओं के सांथ एक कविता सुना रहे हैं :
यदि समय को पहचान लिया आपने – महकती हुई सुबह होगी खुशियों भरी रात होगी – वर्ष के प्रत्येक दिन किस्मत आपके सांथ होगी – जब सफलताओं का दौर चलेगा जीत आपके सांथ होगी – नाम और शोहरत आपकी जिंदगी की सौगात होगी – हर दौर के महफिल में पहले आपकी बात होगी...

Posted on: Jan 06, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

Vananchal Bultoo(Bluetooth) Radio from Kanker Chhattisgarh: 6th Jan 18...

Today Rakesh Kumar is presenting a Vananchal Bultoo Radio Program from North Bastar area of Chhattisgarh in Hindi language in this latest edition of Bultoo radio programs. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Jan 06, 2018. Tags: CHHATTISGARH RAKESH KUMAR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: ग्रामीण आदिवासी महिलाएं वनों से प्राप्त वस्तु से झाड़ू बनाती है कुछ उसे बेचती भी हैं...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के साथी राकेश कुमार आज ग्राम-दमकसा, ब्लॉक दुर्गूकोंदल जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में हैं वहां की एक बुजुर्ग महिला मंगली बाई गोंडी में बता रही हैं वे अपने लिए झाड़ू खुद बनाती हैं जिसके लिए सामग्री उन्हें वनों से सर्दी के मौसम में प्राप्त होता है. उन्होंने झाड़ू बनाने की कला अपने पूर्वजों से देखकर सीखी है और वे इस कला को सिखाती भी हैं अभी अपने द्वारा बनाये झाड़ू का उपयोग केवल अपने घर की सफाई करने के लिए करती हैं लेकिन उनके सांथी इससे रोजगार भी करते है इस तरह से ग्रामीण महिलाएं वनों से प्राप्त चीजों का उपयोग न केवल अपने दैनिक कार्यों में करते हैं बल्कि उसका रोजगार करने की भी कला रखते हैं...

Posted on: Jan 02, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

Impact : Our village road work restarted 4 days after reporting on CGnet...

झुर्रीपारा, ग्राम-पुरनतरई, पंचायत-उपेट, तहसील-गीदम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से राकेश मंडावी बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या थी और मोरुम बिछाने के बाद रोड काम बंद कर दिए थे जिससे लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत हो रहा था उसके लिए उन्होंने कलेक्टर और मुख्यमंत्री के पास शिकायत किये थे फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में दो महीने पहले सन्देश रिकॉर्ड किये रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से 4 दिन के अन्दर काम चालु हो गया इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. राकेश मंडावी@8120347481.

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: RAKESH MANDAWI DANTEWADA ROAD SONG VICTIMS REGISTER

एक मंच मिला है हमको अपनी बात बताने को...सोशल मीडिया पर कविता -

बिजुरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राकेश कुमार सोशल मीडिया पर एक स्वरचित कविता सुना रहे हैं :
एक मंच मिला है हम को अपनी बात बताने को – कुछ सुनने को कुछ सुनाने को – खुशियों से हम भर सकते थे फूलो सा जीवन कर सकते थे –
हुवा समय तक कुछ तक ऐसा ही, सबने इसका उपयोग किया – अब ये कैसी क्रांति आई है इसमें हुई बुराई है – कोई धर्म पर लगा कलंक रहा, कोई किसी को गाली देता हैं...

Posted on: Dec 12, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »