पीड़ितों का रजिस्टर : 2013 में अपना गांव छोड़कर शांतिनगर नारायणपुर में आकर रह रहे हैं...

ग्राम पंचायत-बड़ेशालेभाट, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रोहित पटेल पिता नरसिंह बता रहे हैं उनके दोस्त को नक्सलियों ने मार दिए इसलिए वे 2013 में अपना गांव छोड़कर शांतिनगर नारायणपुर में आकर रह रहे हैं| वर्तमान में पुलिस का नौकरी कर रहे हैं, और उन्हें कोई सुविधा नही मिली है| पुराने गांव जाने से नक्सलियों ने मारने के धमकी देती है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7879305483.

Posted on: Jul 29, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ROHIT PATEL VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : 2016-17 नक्सलियों के डर से भग कर आना पड़ा...

ग्राम पंचायत-करकाबेड़ा, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सन्नूराम पावे पिता श्री केए बता रहे हैं 2016-17 में उनके बड़े भाई को नक्सलियों में मारने का टारगेट किये थे पुलिस का मुखबिरी करते है कर के फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर डर से शांतिनगर में आकर रह रहे हैं| आने के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि नही मिला है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406225047.

Posted on: Jul 28, 2021. Tags: 2016-17 CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SANNURAM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस नौकरी करने के कारण गाँव के ग्रामीण भगा दिए हैं...

ग्राम-सोनपुर ,जिला-नारायणपुर (छतीसगढ़) से पूर्णिमा मांझी पति डीलाश्रम बता रहे हैं की उनके पति पुलिस में काम करने के कारण उनको गाँव से भगा दिए हैं इसलिए उन लोग 2007 से नारायणपुर शांति नगर में रहते हैं अभ उनके पति पुलिस नौकरी भी सोड दिया हैं क्योंकि मओवादियो का डर रहता था उसको कई जाने भी नहीं होता था और अभ घर में रहकर मिस्त्री काम करने जाता हैं अभ तक उनको सरकार से कोई सुविधा नहीं मिला हैं कृप्या दिया गया नंबर पर बात करके उनके घर परिवार वालो को सरकारी से कुछ सुविधा दिलाने की मदद करे संपर्क नंबर@7648094071.

Posted on: Jul 26, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PURNIMA MANJHI VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : 2008 में अपना गांव छोड़कर आयें...

ग्राम पंचायत- छेरीबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से गुवारु नेताम पिता लखमू नेतामबता रहे हैं 2008 में उनके गांव में नक्सलियों के साथ लड़ाई झगड़ा चल रहा था| फिर उन्हें पुलिस वालो से गांव से लाकर पुलिस में भर्ती किया| फिर उन्हें 5 साल नौकरी करने के बाद निकाल दिया| वर्तमान में किराया का मकान से रह रहे हैं, जहाँ रहते है वहाँ पानी कि बहुत समस्या है, हैण्डपंप में बोर फिट कर दिये है लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिलती| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8305259629.

Posted on: Jul 26, 2021. Tags: 2008 CG DISPLACED GUWARU NETAM LAKHMU NETAM MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: 2017 में पिता को नक्सली करार देके जेल कर दिया गया था...

ग्राम पंचायत-कदेर, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पांडूराम नुरेटी बताते हैं कि 2017 में उनके पिता जी को नक्सली बता कर के जेल कर दिया गया था|उनके पिता 2 साल तक जेल में थे, और उन्हें मिलने जाने पर उनके परिजनों को पुलिस धमकी देती थी| घर वालों ने इधर उधर से पैसा जमा कर के वकील किया| वर्तमान में वे गुडरी पारा में किराये के मकान में रहते हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7067960107.

Posted on: Jul 26, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PANDURAM NURETI VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »