किसान है तो जान है...कहानी-

जिला-राजनादगांव (छत्तीसगढ़ )से विरेन्द्र गंधर्व आज की शुभ दिन के बारे में बता रहे है, आज किसान दिवस है, किसान दिवस के अवसर पर मै यही कहुगा की किसान है तो जान है ,किसान है तो जवान है ,किसान है तो साहब बाबु की जान है तो देश की आन है भान है शान है, और आज ही नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयती है तो या पर मै कहुगा उनकी शान देखते ही बनती है, विदेशो में रहेने वाले भारतीयों को किया था इकत्रित उनके दल में महिला भी थी सैनिक, आजादी का दिन जब आया पास पता नहीं क्या हुआ काश उनका जीवन आज भी रहस्य है कुछ तो हुआ अवश्य है|(183115)GM

Posted on: Dec 23, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

लक्ष्मीबाई गोबर बचें दौलत मांगे भीख...कहानी-

जिला-रायगढ ,(छत्तीसगढ़) से महेश कुमार सिदार कहानी सुना रहे है:
एक गाँव में एक गरीब परिवार रहते थे |उसमे दो एक ममी और बेटा रहते थे बेटा का नाम टेकवा टेकवा कहके पुकारा जाता था तो उसका बेटा ने उसकी ममी को बोला ममी मेरे लिए रोटी सब्जी दल बना देना मै नाम खोजने जाउंगा | उसकी मामी ने सुबह उठ कर उसके लिए खाना तैयार कर दी और टेकवा नाम खोजने चला गया |नाम खोजते खोजते चला गया और एक गाँव में पहुचा तो एक महाराज स्वामी मिल गए |महाराज को बोलता है सुनिए महाराज सुनिए महाराज जी महाराज आपका क्या नाम है मेरा नाम दौलत आप क्या करते है महाराज मै भीख मांगता हूँ| यह भी नहीं बना आगे चलते चलते एक लड़की को मिलती है उसके बाद टेकवा उससे पूछता है आपका क्या नाम है? मेरा नाम लक्ष्मीबाई है क्या करते है ? गोबर बचता हूँ |उसके बाद चला जाता है एक गांव मे जहा सब लोग इकट्टा बैठे रहते है तो टेकवा उनको पूछता है,क्या हो गया आप लोग यह सुनसान क्यों बैठे हो तो उन लोग बोलते है अमर सिंह नाम का एक व्यक्ति रहता था वो यह पर मर गया है फिर वापस घर चला जाता है तो मामी कहती है बेटा तू नाम डूड़ने गया नाम मिला कि नहीं ? नाम तो डूड़ने गया लेकिन नाम नहीं मिला |मै लक्ष्मीबाई गोबर बचें दौलत मांगे भीख |अमर सिंह मर गए |
ID (183107)GM

Posted on: Dec 23, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं| उनके गांव में हैण्डपम्प खराब था, इसका शिकायत 4 माह पहले कियें थे| लेकिन नही बना था| सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये फिर कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| GT

Posted on: Dec 22, 2020. Tags: IMPACT STORY SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : ज्ञान-विज्ञान ("ग्रेट कंजंक्शन" एक खगोलीय परिघटना)

श्रोताओं, सीजीनेट पर ज्ञान-विज्ञान की श्रृंखला में सुनिये 21 दिसंबर 2020 को घटित होने वाली ग्रेट कंजंक्शन (Great Conjunction) की खगोलीय परिघटना के बारे में, जब ‘शनि’ और ‘बृहस्पति’ ग्रह एक दूसरे के बहुत नज़दीक आ रहे हैं। पिछली बार 400 साल पहले ये दोनों ग्रह इतने क़रीब आये थे। इस कार्यक्रम में इससे संबंधित कुछ जानकारियां दी हैं जयपुर राजस्थान से सुनीता जी ने।
ये कार्यक्रम https://www.sahkarradio.com/ से लिया गया है|

Posted on: Dec 22, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

फसलों पर चर्चा

ग्राम पंचायत-बुरगुम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जीवन कुमार और मुन्ना और मड्डा गाँव के फसलो के विषय में चर्चा कर रहे हैं| धान, कोखरा की फसल को बरसात के दिनों में उगाया जाता है| कोसरा को सितंबर माह में उगाया जाता है, दिसम्बर माह में काटते हैं| इसे बाजार में बेचकर अपने जरुरत दूसरी चीजें जैसे-मिर्ची, प्याज, नमक आदि खरीदते हैं | (AR)

Posted on: Dec 22, 2020. Tags: STORY

« View Newer Reports

View Older Reports »